- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिहं पटेल ने आगामी फसल आने से पहले गौशालाओं को दुरुस्त करानें पर जोर दिया,ताकि किसानों को दिक्कत न हो। इसके साथ ही उन्होंने बजट कम होने का हवाला दिया । छोटे-छोटे प्रस्ताव मांगे।

अपर मुख्य अधिकारी सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई। पन्द्रहवां वित्त एवं पंचम राज्यवित्त आयोग की गाइड लाइन से अवगत कराया।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अनुरक्षण कार्यो को कराये जाने पर जोर दिया। सदस्य कमलेश साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत में होने वाले निर्माण कार्यो की जांच जिला पंचायत के माध्यम से कराई जाये। जांच समिति में जिला पंचायत, के सदस्यों को भी रखे। सदर विधायक ने कहा कि प्रकरण की जांच कर एक प्रति ब्लाक प्रमुखों को भी दी जाये।

एएमए ने कहा कि गांव के अन्दर के कार्यो व व्यक्ति विशेष के कार्यो को प्रस्ताव में न दिया जाये। सदस्य इन्द्रजीत यादव ने कहा कि पन्द्रहवें वित्त आयोग में टाइड व अनटाइड की गाइड लाइन में एक गांव से दूसरे गांव को लाभान्वित किये जाने का कार्य किये जाये। इसके अलावा अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य द्वारा शहीदों की मूर्ति निर्माण, द्वार निर्माण का कार्य करानें को कहा। सदर विधायक ने कहा कि उक्त कार्य जिला निधि से कराये जा सकते है। सदस्य मयंक द्विवेदी द्वारा ओरन रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण विशेष मरम्मत कराये जाने के लिये कहा । इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नें बताया कि उक्त रोड का विशेष मरम्मत करा दी जायेगी व रोड चौड़ीकरण होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बजट कम होने के कारण सभी सदस्यों को छोटे-छोटे कार्यो का प्रस्ताव दिये जाने का सुझाव दिया गया। साथ ही उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों किसानों की स्थिति को देखते हुये आने वाली फसल के पहले ही गौशालाओं को ठीक करवाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। साथ बैठक में सभी संबंधित अधिकारी और ब्लाक प्रमुख व अन्य मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
