City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग बना दगाबाज : "शासन की बतिया न मानें रे" का गा रहा है गीत
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग बना दगाबाज : “शासन की बतिया न मानें रे” का गा रहा है गीत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली विभाग दगाबाज हो गया है। उसके लिये शासन के निर्देश “दगाबाज तेरी बतिया न मानू रे” का गीत बन गया है।शासन से शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं। कहीं पर भी यदि कोई ट्रांसफार्मर फुंकता है तो उसे तत्काल बदलवाएं, लेकिन फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही। मौजूदा समय दिन हो या रात अघोषित कटौती चरम पर है।

बिजली विभाग बना दगाबाज : "शासन की बतिया न मानें रे" का गा रहा है गीत
Electricity department became a traitor: singing the song “Shasan ki batiya na maane re”

शहर के बांबेस्वर फीडर से जुड़ें मोहल्लों में तो त्राहि -त्राहि है। कटौती का इतिहास सा रच गया है। शहर में रोजाना औसतन दो -चार फीडर फुंक रहें हैं। नौतपा में गर्मी 50 डिग्री तक बढ़ने के साथ ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर धड़ाम हो जा रहे हैं। जर्जर लाईनें टूट -टूट कर अठखेलियाँ कर रहीं हैं। फाल्ट से निजात दिलाने के लिए रिवैंप योजना से करीब ढाई करोड़ रुपये से शहर क्षेत्र में एलटी लाइन बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य एक वर्ष से चल रहा है। वहीं बिजली विभाग ने कटौती मुक्त रखने के लिए अलग-अलग क्षमता के बांदा में 437 ट्रांसफार्मर दिए हैं, ताकि कहीं भी ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत मिलने पर तत्काल बदला जा सके।

बिजली विभाग बना दगाबाज : "शासन की बतिया न मानें रे" का गा रहा है गीत
Electricity department became a traitor: singing the song “Shasan ki batiya na maane re”

अप्रैल से ही गर्मी का प्रभाव ज्यादा होने लगा था। मई में तो आग बरस रही है। ट्रांसफार्मर लगातार फुंक रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक एक ट्रांसफार्मर मरम्मत होने में 20 से 80 हजार रुपये तक का खर्च आता है। इधर शासन नें आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी की पर कटौती बेकाबू हैं। शहर को मांग के मुताबिक बिजली मिल ही नहीं पा रही। जनता कटौती से भीषण गर्मी में परेशान है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम अनुराग ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण …

City News Uttar Pradesh

सीओ सौरभ सिंह का अपराधियों पर टूटा कहर: लूटकांड के तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश मिर्जापुर उप चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में हो गये चर्चित

City News Uttar Pradesh

वाह भाई वाह : रानीपुर टाईगर रिजर्व का एक करोड़ 69 लाख से विकास

विधायक प्रकाश बोले : विकसित भारत संकल्प बन चुकी है देश की यात्रा

City News Uttar Pradesh

लोहरा में 19 वर्षों से जीवित खेल और स्मृति का संगम: स्व. सुनीता शर्मा की स्मृति में खेलों का कुंभ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़