
- विनोद मिश्रा
बांदा। विधानसभा चुनाव को लेकर बुंदेलखंड की “चर्चित सीट तिंदवारी” में समाजवादी पार्टी के अंदर “टिकट की जंग” सबसे “तेज” हो गई है। यहां “लड़ाई सीधे दो बड़े नामों के बीच आ” गई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद और जुझारू नेता अशोक सिंह गौर।
जमीन पर जो दिख रहा है, उसमें विशंभर निषाद का “अनुभव बड़ा” है लेकिन “पकड़ ढीली” पड़ती दिख रही है। तीन बार विधायक, प्रदेश सरकार में मंत्री और दो बार सांसद रहे विशंभर निषाद का नाम संगठन में बहुत बड़ा है।
मगर कथित तौर पर क्षेत्र की जनता से दूरी और लंबे समय से अनुपस्थिति उनके लिए “नुकसानदेय” बताई जा रही है ! ऊपर से उनके “भरोसे वाला निषाद वोट बैंक” अब भाजपा के मंत्री रामकेश निषाद के “खेमे में जाता” दिख रहा है, जिससे उनकी “जातीय दावेदारी” भी कमजोर मानी जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ अशोक सिंह गौर ने “चुपचाप पूरी बिसात पलट” दी है। पिपरहरी के पूर्व प्रधान, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सपा संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे अशोक लगातार गांव-गांव में सक्रिय हैं। लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं में खड़े होने से उनकी “जनसेवक वाली छवि” बनी है। इसका फायदा उन्हें ब्राह्मण, वैश्य, प्रजापति के साथ-साथ निषाद बिरादरी में भी मिल रहा है। यही वजह है कि कार्यकर्ताओं के बीच कहा जा रहा है कि “टिकट की दौर में अशोक गौर विशंभर पर भारी” हैं।
इस दौड़ में तीसरा “अहम नाम” दीपा सिंह गौर का भी है। तीन बार जिला पंचायत सदस्य रही दीपा ने अपने क्षेत्र में “सड़क, पानी और विकास” के कई काम कराए हैं। पार्टी ने उन्हें “जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का मौका भी दिया था, लेकिन उन्होंने मना” कर दिया। अब वह महिला आरक्षण के “सहारे” तिंदवारी से टिकट मांग रही हैं। 2017 में भी उन्हें टिकट मिला था, जो गठबंधन के चलते “कांग्रेस को चला” गया था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
