24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 15 लोग हुए घायल
उत्तर प्रदेश

बांदा में भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 15 लोग हुए घायल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट से फतेहपुर जा रही बस रविवार दोपहर बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी बस स्टॉप के पास बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए, जबकि बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए।

बांदा में भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 15 लोग हुए घायल

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर डिपो की बस कर्वी से बिसंडा होते हुए फतेहपुर जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे, जब बस कैरी गांव के पास पहुंची, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

बांदा में भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 15 लोग हुए घायल

इस दुर्घटना में बस चालक शशी बिंद पाठक निवासी सुल्तानपुर, लक्ष्मी व पुत्र बलबीर निवासी पवैया गांव, राजा भैया और बृजेश निवासी चित्रकूट, फूलचंद व पप्पू निवासी गहबरथोक बिसंडा, संदीप कुमार निवासी पहाड़ी चित्रकूट समेत 15 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बिसंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिसंडा पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) भेजा गया। वहां से गंभीर रूप से घायल शशी बिंद पाठक, लक्ष्मी, बलबीर और राजा भैया को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि सात अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बांदा में भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 15 लोग हुए घायल

बबेरू के क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिना किसी कोचिंग के शिक्षक का बेटा आमिर बना आईएएस, बांदा जिले का नाम किया रौशन

बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा बासपा एवं सपा का दलित एवं पिछड़ा वर्ग प्रेम ढोंग

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से किया जाये संचालित

बीएड : दूसरे चरण में सात हजार ने भरी च्वाइस, कॉलेज हुये आवंटित

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी पर पुलिस का कसा शिकंजा, 50 हजार का इनाम घोषित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़