29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोर्ट के आदेश पर तिंदवारी ब्लॉक के बीडीओ, सचिव व प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित ने गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम काटने की बात कही है। पूरा विवरण समझिये, तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी कालिका सिंह ने सीजेएम न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर बताया कि वह भूमिहीन हैं। उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल था।

बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
Fraud report filed against BDO, Gram Panchayat Officer and Pradhan

गांव के प्रधान धर्मेंद्र सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पा पटेल ने बिना गांव सभा की बैठक बुलाए फर्जी तरीके से गांव के 25 व्यक्तियों के नाम पात्रता सूची से काट दिए। इस सूची में उसका नाम भी था। जिसे काटा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल व डीएम बांदा से शिकायत भी थी। बीडीओ तिंदवारी ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। पुन: जनसुनवाई होने पर उसके पिता रामभरोसा के नाम अधिक जमीन होने की रिपोर्ट लगा दी गई। यह रिपोर्ट भी फर्जी लगाई गई है। प्रस्तुत वाद पर सीजेएम के आदेश पर खंड विकास अधिकारी तिंदवारी प्रकाश प्रसाद, ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पा पटेल व प्रधान जौहरपुर धर्मेन्द्र सिंह के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भ्रष्टाचार की खुली पोल : नेशनल हाइवे से जुड़ा मार्ग नौ माह में जर्जर, हादसों का बढ़ा खतरा

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा: नेत्र शिविर में वाह -वाह

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल हुई नाराज, बोलीं- सोनिया गांधी कहेंगी तो दे दूंगी कांग्रेस से इस्तीफा

City News Uttar Pradesh

छात्रा पर धड़का गुरुजी का दिल: मोबाइल पर भेजे लगा अश्लील संदेश, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

नगर पालिका के लिये बड़ी मुश्किल : अवैध होर्डिंग से शहर की रोडे औऱ चौराहे फुल

City News Uttar Pradesh

ऐतिहासिक ‘कालिंजर व मंगलगढ़’ किले बनेंगे ‘टूरिज्म हब’: 160 करोड़ होंगे खर्च

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़