27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : देवर से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला

 

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित भगतपुरवा अमिलो में छत पर सो रहे दंपति पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में पति की मौके पर मौत हो गई। वहीं हाथ में चाकू लगने पत्नी जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि देवर से संबंध के चलते पत्नी ने ही पति की हत्या कराई है।


एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या में मृतक का चचेरे भाई और मृतक की पत्नी शामिल है। भगतपुरवा अमिलो निवासी दिनेश राम (32) मंगलवार की रात अपनी पत्नी (28) के साथ छत पर सो रहा था। देर रात एक बजे अज्ञात बदमाश छत पर चढ़ आए और धारदार हथियार से गला रेत कर दिनेश की हत्या कर दी। इस दौरान पत्नी के हाथ में भी चाकू से घाव हो गया।


पुलिस का दावा है कि साजिश के तहत घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने शोर मचाया तो परिवार के लोग छत पर पहुंचे। इस बीच हमलावर मौके से भाग चुके थे। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को देकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और घटना के 12 घंटे के अंदर ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष मालती ने न्यूज़ पेपर हाकरों का दिल जीता: खुशी से कर दिया बागवां

City News Uttar Pradesh

डीआईजी राजेश द्वारा पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी की कस्टडी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कर रही है पूछताछ

City News Uttar Pradesh

अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार युवक को मारी टक्कर: हो गई मौत

City News Uttar Pradesh

रात में किया घर साफ, कुछ दिन में हो गए बेनकाब: पुलिस ने सोने-चांदी के साथ दबोचा गैंग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़