![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। यह कोई राजनीतिक जुमला नहीं, बल्कि ‘हकीकत का फसाना’ है। जिले की राजनीति में एक अनोखी मिसाल सामने आई है। सोचिए, “एक विधायक” और उसके पास आने वाले “तीन विधानसभाओं” के लोग ! सुनने में भले ही यह कुछ अटपटा लगे, मगर यह कोई अफसाना नहीं बल्कि हकीकत है। बांदा जनपद की भाजपा राजनीति में जनसमस्याओं के निस्तारण की यह सबसे अलग और हैरान कर देने वाली तस्वीर है।

यह शख्सियत और कोई नहीं, बल्कि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी हैं। बांदा विधानसभा के प्रतिनिधि होकर भी वे नरैनी और बबेरू विधानसभाओं की जनता की समस्याएं भी उसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सुनते हैं, मानो वे उनके अपने ही क्षेत्र के मतदाता हों। विधायक प्रकाश द्विवेदी का जनता दरबार जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय के साथ ही निज निवास खुरहंड में भी लगता है।

यहां बांदा, बबेरू और नरैनी तीनों विधानसभाओं से आए फरियादियों की भीड़ उमड़ती है। लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और विधायक धैर्यपूर्वक सबकी बातें सुनते हैं। फरियाद पूरी होने के बाद वे तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन घनघनाते हैं। कभी नरमी से, तो कभी सख्ती से और कहते हैं “फरियादी को भेज रहा हूं, पत्र भी दे रहा हूं, न्यायोचित कार्रवाई हो।”

इतना ही नहीं, विधायक के स्तर से जो पत्र भेजे जाते हैं, उनका बाकायदा पंजीकरण और फोटो कॉपी रिकार्ड भी रखा जाता है। ताकि अगर कोई अधिकारी टालमटोल करे, तो वक्त जरूरत पर उसका हिसाब भी लिया जा सके। शायद यही वजह है कि आज वे उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्हें जनता “बिरला विधायक” कहने लगी है। यह कोई राजनीतिक प्रचार नहीं, बल्कि जमीनी सच्चाई है।

बांदा जिले में कुल चार विधानसभा क्षेत्र हैं बांदा सदर, नरैनी, बबेरु और तिंदवारी। इनमें से बांदा, नरैनी और बबेरु तीनों जगह जनता अपनी समस्याएं लेकर प्रकाश द्विवेदी तक पहुंचती है। वहीं, तिंदवारी विधानसभा से विधायक रामकेश निषाद हैं, जो प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्य मंत्री भी हैं। रामकेश निषाद अपनी सहजता और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे भी अपनी विधानसभा के साथ-साथ जिले के अन्य लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
