– विनोद मिश्रा
बांदा। रंगों से भरपूर होली का त्योहार और शब-ए-बरात एक साथ दुर्लभ संयोग में पड़े हैं। दोनोंकी खुशियाँ आज हिलोरें लेते दिखी।होली के रंगों ने लोगों के चेहरे और लिबास को जहां रंगीला कर दिया, वहीं शब-ए-बरात के रंग-बिरंगे हलुओं ने मुंह में मिठास पैदा कर दी। कोरोना से जूझ रहे देश-दुनिया में अबकी यह दोनों पर्व अजब संयोग लेकर मनाए जा रहे हैं।

रविवार (28 मार्च) को फाल्गुन मास की पूर्णिमा थी। इसी दिन होलिका दहन हुआ। बांदा मेंसोमवार को रंग उड़ रहा है जो मंगलवार तक खेला जाएगा। उधर, रविवार की रात इस्लामी हिजरी कलेंडर के शाबान माह की 15वीं रात थी। इसी रात शब-ए-बरात मनाई गई। रातभर मुस्लिमों ने घर-मस्जिद में इबादत की। कब्रों, मजारों पर पूर्वजों के लिए फातेहा के साथ दुआ की। सोमवार को तमाम लोग रोजा रखें हैं। दोनों पर्वों में एक बार फिर कौमी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब/संस्कृति को ताजा कर उनमें रंग भर दियागया है।। मंगलवार तक जहां होली की रंगों की बौछार और गुझियों की धूम रहेगी, वहीं दूसरी तरफ शब-ए-बरात में बनाए गए कई रंगों वाले हलुआ खाये और खिलाए जाएंगे।

मंडल मुख्यालय बांदा शहर के 166 स्थलों समेत पूरे जिले में 1280 स्थानों में रविवार की देर शाम होलिका दहन हुआ। इसी के साथ दो दिवसीय परंपरागत रंग पर्व शुरू हो गया। आधी रात तक होली के गीत गूंजते रहे। हालांकि, कोरोना संक्रमण की बढ़ रही रफ्तार के चलते होलिका दहन स्थल के इर्दगिर्द भीड़भाड़ कम नजर आई। बलखंडी नाका, स्टेशन रोड, पद्माकर चौराहा, खिन्नी नाका, खुटला, छोटी बाजार, अमर टाकीज चौराहा, पुलिस लाइन तिराहा, बंगालीपुरा, बिजली खेड़ा, झंडा चौराहा समेत शहर में लगभग 166 स्थानों पर होली जलाई गई।

होलिका दहन स्थल की परिक्रमा लगाने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ दो दिवसीय परंपरागत रंग पर्व शुरू हो गया। गांवों में पुरुष और महिलाओं ने होली गीत गाए। संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी है। पुलिस अधिकारी और मोबाइल टीमें गश्त कर रहीं हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
