City News Uttar Pradesh
दरिंदगी : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में नदी किनारे फेंका
उत्तर प्रदेश

हैवानियत की हदें पार : गर्भवती महिला का अपहरण कर गैंगरेप, पांच माह की गर्भवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म …

 

औरैया। जिले के दिबियापुर में गर्भवती का ससुराल से अपहरण कर एक गांव में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में कमरे में बंद कर दिया। घटना के छह दिन बाद महिला ने पांच माह के अविकसित मृत बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार की रात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।


जहां पर जननी सुरक्षा योजना वार्ड में महिला ने पांच माह के अविकसित मृत बच्चे को जन्म दिया। इधर पीड़िता के पिता ने थाने में दिए गए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया कि जलनिकासी को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद है। इसी को लेकर आरोपी खुन्नस मानते हैं। 28 सितंबर को उसकी बेटी अपनी ससुराल में थी।

हैवानियत की हदें पार: गर्भवती महिला का अपहरण कर गैंगरेप
वहां शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव (मायके) के तीन आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपहरण किया और गांव के एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद गांव के ही कमरे में बंद कर दिया। गांव के लोगों की सूचना पर अगले दिन पीड़िता को किसी प्रकार से बाहर निकाला गया। रविवार रात में उसे पीड़ा होने पर दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।


जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। साथ ही पेट में लात भी मारे। इससे उसके गर्भ में पल रहा पहला बच्चा मर गया। इस संबंध में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें सवालों की लगाई झड़ी : अधिकारी हुये निरुत्तर

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी बनायेंगे पृथक बुंदेलखंड राज्य ? शुरू कर दी अप्रत्यक्ष पहल !

City News Uttar Pradesh

यूपी : मंत्री रामकेश विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान हुए नाराज, बोले परियोजनाओं को समय से कराएं पूरा, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति पर मुकदमा दर्ज:महाकुंभ का भ्रामक वीडियो किया था पोस्ट

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की हो रही जयकार : नेत्र शिविर का रच रहें इतिहास

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग के निर्देश : पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को कराया जाए भर्ती …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़