28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
"चिट्ठी न संदेश जाने कौन सा वो देश जँहा तुम चले गये" सुन "भीगी पलकों" में बदली सभा
उत्तर प्रदेश

“चिट्ठी न संदेश जाने कौन सा वो देश जँहा तुम चले गये” सुन “भीगी पलकों” में बदली सभा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “चिट्ठी न संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गये” इस गीत के साथ ही शोक एवं श्रंद्धांजलि सभा नें “भीगी पलकों का दृश्य” उपस्थित कर दिया। यह शोकाकुल वातावरण था सेवानिवृत शिक्षक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निवर्तमान जिला संघ चालक स्वर्गीय रमाशंकर श्रीवास्तव रमा जी के निधन पर श्रंद्धांजलि सभा का जो सरस्वती विद्यामंदिर में संघ की ओर से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। याद किया गया।

"चिट्ठी न संदेश जाने कौन सा वो देश जँहा तुम चले गये" सुन "भीगी पलकों" में बदली सभा
Meeting changed into “wet eyelids” after listening to “Letter or message, which country you have gone to”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए अपना पूरा जीवन लगा देने वाले दिवंगत निवर्तमान जिला संघचालक रमा जी की श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ ज्ञानदीप जी द्वारा “चिट्ठी ना कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए” गीत के माध्यम से किया गया। जिससे सभी की आंखें नम हो गई।इसके उपरांत सह जिला संघचालक सुरेंद्र पाठक द्वारा परिवार परिचय दिया गया। क्षेत्र मुख्य मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना द्वारा रमा जी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। सह प्रांत संघचालक वीरेंद्र चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में रमा जी को कोई भी विशेष परिस्थिति या कठिनाई में सभी प्रकार के समाधान खोजने वाला व्यक्तित्व करार दिया।

"चिट्ठी न संदेश जाने कौन सा वो देश जँहा तुम चले गये" सुन "भीगी पलकों" में बदली सभा
Meeting changed into “wet eyelids” after listening to “Letter or message, which country you have gone to”

श्रद्धांजलि सभा को साहब प्रांत सेवा प्रमुख जमुना जी, विभाग कार्यवाह संजय सिंह,रुद्र प्रसाद मिश्रा, जिला संघचालक सुरेंद्र पाठक, विभाग प्रचारक मनोज जी, जिला प्रचारक अनुराग जी, नगर संघचालक रामनाथ श्रीवास्तव, जिला कार्यवाहक श्याम सुंदर जी, विश्व हिंदू परिषद के चंद्रमोहन बेदी नें संबोधित किया। समापन क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया।

"चिट्ठी न संदेश जाने कौन सा वो देश जँहा तुम चले गये" सुन "भीगी पलकों" में बदली सभा
Meeting changed into “wet eyelids” after listening to “Letter or message, which country you have gone to”

श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष कुमार गुप्ता, मजदूर संघ से नर्मदा प्रसाद जी, अशोक त्रिपाठी जीतू, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडे, चेयरमैन मालती बसु, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, प्रेमनारायण द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी आदि बहु संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : केन पुल से नीचे गिरा अधेड़, हुई मौत, मालगाड़ी का धक्का लगने का अंदेशा …

City News Uttar Pradesh

जिले में बढ़ी बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बुरा हाल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : पीएम और सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर न हो ढिलाई !

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया अतीक अहमद की 34 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई जब्त, गुजरात जेल में बंद है डॉन

City News Uttar Pradesh

एसडीएम सुधीर जी तोडियें चुप्पी : पालिका में पीएम स्वनिधि योजना में अवैध वसूली ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘बगिया जन चौपाल’ हुई ‘बागवां’ : ऑन-स्पॉट किये समाधान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़