City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : हिंदुजा लीलैंड उपभोक्ता आयोग ने लगाया पांच हजार का जुर्माना…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला उपभोक्ता आयोग ने हिंदुजा लीलैंड पर 5 हजार रूपए जुर्माना लगाया है। साथ ही एक माह के अंदर एनओसी जारी करने का आदेश दिया है। शहर के मुहल्ला जरैली कोठी निवासी अभिमन्यु सिंह पुत्र धर्म सिंह ने मार्च 2019 में शाखा प्रबंधक हिंदुजा लीलैंड बांदा, झांसी और महाप्रबंधक चेन्नई को पक्षकार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके द्वारा ट्रैक्टर के लिए ऋण लिया गया था। 4,16,400 का एग्रीमेंट करते हुए फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया। इस ़ऋण की अदायगी कर दी गई लेकिन विपक्षी ने अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं किया। विपक्षी पार्टी को नोटिस भेजी गई, लेकिन विपक्षी पार्टी की ओर से कोई जवाब नही आया। इस पर हिंदुजा लीलैंड के विरूद्ध एक पक्षीय कारवाही की गई। आयोग के अध्यक्ष तूफानी प्रसाद और सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने परिवादी के अधिवक्ता की बहस सुनी और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए विपक्षी को आदेश दिया कि वह एक माह के अंदर परिवादी के पक्ष में एनओसी जारी करे। साथ ही परिवादी को मानसिक पीड़ा के लिए तीन हजार रुपए और अधिवक्ता फीस के साथ मुकदमा खर्च के लिए दो हजार रुपए नियत समय के अंदर अदा करें। न्यायालय के रीडर स्वतंत्र रावत ने यह जानकारी दी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किन्नर समाज की अनूठी पहल: परिवहन विभाग के साथ मिलकर चला “जागरूकता” अभियान

City News Uttar Pradesh

दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मिली लाश: इलाके में सनसनी

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल बना तपता तंदूर: बंदियों की चीखों से गूंज रहा है कारागार, बैरक बना जलता मैदान !

City News Uttar Pradesh

Banda : एसडीएम की रोक के बावजूद निर्माण जारी, दबंग भूमिधरी जमीन पर कर रहे हैं निर्माण…

विधायक विशंभर नें संघर्ष से लिखी ‘बबेरू की सियासत’: ‘जेल से विधान सभा’ तक हैं ‘बेमिसाल’ !

City News Uttar Pradesh Desk

सपा मुखिया अखिलेश की ‘सांसद पति शिवशंकर’ को ‘फटकार’ ! भाजपा से ‘गलबहियां’ नहीं बर्दाश्त ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़