30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी ने कसे पेंच, अधिकारियों कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर लगाएं एनएसए व गैंगेस्टर…

 

– पंचायत चुनाव को लेकर बीट आरक्षियों को दिए निर्देश
– इनामियां अपराधी और हिस्ट्रशीटरों पर रखें पैनी नजर
– सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की सुनीं गईं समस्याएं

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश बुधवार को मंडल मुख्यालय आए और पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान एडीजी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बीट आरक्षियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह स्वयं शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच करें। इनामियांअपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी निगाह रखने की बात एडीजी ने कही।

उन्होंने कहा कि विवेचनाओं को लंबित न रखा जाए। समीक्षा बैठक के दौरान एडीजी ने मातहत अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए। बीट आरक्षियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वह अपने काम को पूरी निष्ठा औरईमानदारी के साथ अंजाम दें। इसके साथ ही शिकायती प्रार्थना पत्रों की वह खुद जांच करें। एडीजी ने सैनिक सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं कानिस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा शाखाप्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करें कि महीने की 7 तारीख सेपहले अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक करें। बैठक में उनकी समस्याओं को सुनें एवं निस्तारित करें।

एडीजी प्रेमप्रकाश ने कहा कि हम सब एकअनुशासित विभाग के अंग हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहनपूरी निष्ठा के साथ करें। बैठक के दौरान जनपद में वांछित चल रहे ईनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी, विवेचनाओं का निस्तारण एवं हिस्ट्रशीटरों की निगरानीऔर चलाए जा रहे अभियानों को और भी प्रभावी ढंग से चलाने के लिए निर्देशित किया गया। अवैध शराब कारोबारियों एवं अवैध शस्त्र बनाने वाले लोगोंपर कड़ी कार्यवाही करें। अधिकारी व कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर एनएसए तथा गैंगस्टर की कार्यवाही किए जाने के आदेश दिए गए। न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों पर प्रभावी पैरवी कराए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायाणा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकरमीणा, एएसपी महेंद्र सिंह चैहान, और जिले के सभी क्षेत्राधिकारी व पुलिस कर्मीमौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव: खौलते तेल की चपेट में आए तीन लोग, सीसीटीवी में कैद हुई तबाही

इंजेक्शन लगाते ही महिला की बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

पंचायत भवन में मिली गंदगी, सफाई कर्मचारी हुआ निलंबित

जेल में बंद कथित नटवरलाल बर्खास्त सहायक आयुक्त सर्वेश दीक्षित प्रकरण पर न्यायलय में 8 सितंबर को सुनवाई 

City News Uttar Pradesh

यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश का फैन शर्त में हार गया था बाइक, अब फिर आई चेहरे पर खुशी

भाजपा के गांव चलो अभियान से सत्ता परवान की दो दिन में ही समीक्षा: समझाया उद्देश्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़