City News Uttar Pradesh
सपा महासचिव विशंभर का 'बड़ा' आरोप: मतदाता सूची में हो रहा 'घोटाला'
उत्तर प्रदेश

सपा महासचिव विशंभर का ‘बड़ा’ आरोप: मतदाता सूची में हो रहा ‘घोटाला’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद के नेतृत्व में पैलानी तहसील के ग्रामीणों ने अपनी मतदाता सूची में गंभीर त्रुटियों और घपले का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपा। सूची में तत्काल संशोधन की मांग की। सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद के लिए लगातार काम कर रही है। पैलानी तहसील के ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मतदाता सूची में गड़बड़ी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही और समय पर सूची में शामिल हो। मांग किया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई हो।

सपा महासचिव विशंभर का 'बड़ा' आरोप: मतदाता सूची में हो रहा 'घोटाला'

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2025 की नई मतदाता सूची में उनके नाम बूथ संख्या 31 और 32 में दर्ज हैं, जबकि वर्ष 2003 की सूची में उनके नाम ग्राम इछावर (भाग संख्या 23) और घरीखेड़ा (भाग संख्या 24) में सही रूप से दर्ज थे। इसके बावजूद संबंधित बीएलओ ने गणना प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए।बिना हस्ताक्षर, फोटो या विकल्प-3 के ही विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया। इससे रिकॉर्ड में गंभीर त्रुटियां आ गईं। ग्रामीणों ने बताया कि बीएलओ द्वारा 2003 की सूची से मिलान न करने की वजह से उनकी जानकारी गलत स्थानों पर दर्ज हो गई है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया कि संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए जाएं कि वे सभी नामों का मिलान करें और आवश्यक संशोधन कराएं, ताकि आगामी चुनावों में किसी प्रकार की समस्या न आए। इस अवसर पर रामसहाय, शिवसह निषाद,रामविलास, रामसेवक सिंह,जगदम्बा, रामगुलाम,रही बक्श और अमेच राम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद बोले: नारी अब अबला नहीं बन चुकी है सबला

Banda : देश का बहुचर्चित बाल यौन उत्पीड़न: आरोपियों की रिमांड 26 तक बढ़ी …

City News Uttar Pradesh

डीएम साहब देखिये थाना प्रभारी का दुस्साहस : बालू खदान मरौली के, माफियाओ का बना हमदर्द ! जबरिया खेतों से परिवहन …

City News Uttar Pradesh

हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रेरितः डीएम

योगी राज 2.0 : मोहसिन रजा की जगह योगी कैबिनेट में दानिश आजाद अंसारी बनाए गए इकलौते मुस्लिम मंत्री, 32 साल की उम्र में मंत्री बने दानिश का पढ़िए सियासी सफर

रोडवेज का ‘तानाशाही सिस्टम’: कैश नहीं तो ‘सफर’ नहीं, डिजिटल व्यवस्था बनी मज़ाक ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़