
- शरद मिश्रा
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मंगलवार को ‘पुलिस लाइन’ में स्थापित ‘सभी शाखाओं और कार्यालयों’ का ‘वार्षिक निरीक्षण‘ किया। इस ‘जांच-पड़ताल’ में वाचक कार्यालय, आईजीआरएस शाखा, अपराध शाखा, चुनाव सेल, गुमशुदा सेल, मॉनिटरिंग सेल, साइबर क्राइम थाना, यूपी-112 कार्यालय, जिला नियंत्रण कक्ष, रेडियो शाखा, यातायात कार्यालय समेत सभी महत्वपूर्ण इकाइयों की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण में सामने आया कि कई शाखाओं में अधूरी रिकॉर्डिंग, देर से निस्तारित प्रकरण और कार्यालय में अनुशासनहीनता की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित शाखाओं के अभिलेख अद्यतन करने, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने और आपातकालीन पुलिस सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए। डायल-112 और यूपी-112 कार्यालय में सेवाओं की दक्षता बढ़ाने एवं आमजन को जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि सभी शाखाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहितकारी सेवा सुनिश्चित करना है। कोई भी कर्मचारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने की हिम्मत न करे।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा, क्षेत्राधिकारी नगर व सदर, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय परिसर की सफाई, अनुशासन और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
