City News Uttar Pradesh
रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग से भगदड़: विस्फोट के डरसे हड़कंप
उत्तर प्रदेश

रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग से भगदड़: विस्फोट के डर से हड़कंप

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने यात्रियों और अधिकारियों के होश उड़ा दिए। प्लेटफार्म नंबर एक के बगल वाले ट्रैक पर खड़ी पेट्रोल से भरी मालगाड़ी के एक वैगन में अचानक आग लग गई। धुएं और आग की लपटें देखते ही यात्रियों में विस्फोट का भय समा गया और भगदड़ मच गई।

रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग से भगदड़: विस्फोट के डरसे हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग पेट्रोल भरे वैगन के ढक्कन तक पहुंच गई थी, जिससे हालात बेहद खतरनाक हो गए। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच कई यात्री इधर-उधर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक, सहायक स्टेशन प्रबंधक, टीआई समेत रेलवे के मैकेनिकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग से भगदड़: विस्फोट के डरसे हड़कंप

आनन-फानन में कर्मचारियों ने छोटे फायर सिलेंडर और पाउडर डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, शुरुआती लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं कि रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोल वैगन खड़ा कैसे था और आग लगी कैसे ?

रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग से भगदड़: विस्फोट के डरसे हड़कंप

घटना से पूरे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि “मामले की जांच कराई जा रही है, इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।” वहीं, रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने घटना पर कुछ भी बताने से साफ इन्कार कर दिया। रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पाकर एक भीषण विस्फोट की आशंका टल गई। लेकिन इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मिलावटखोरी चरम पर : खाद्य सुरक्षा विभाग क्यों रहता है खामोश !

City News Uttar Pradesh

टीईटी की ‘बाध्यता’ के खिलाफ ‘शिक्षकों’ का उमड़ा सैलाब: सांसद को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

Banda : अनोखी मिसाल : सरिता दिवेदी ने विकास की बहाई सरिता, रचा इतिहास !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले : देवदूत वानर सेना समाजसेवा का अनोखा संगठन

City News Uttar Pradesh

Banda : लखनऊ ने बनारस टीम को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश…

City News Uttar Pradesh

सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़