29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा सुप्रीमों ने सर्वसमाज के लिए दिल से किया काम : विदित ...
उत्तर प्रदेश

सपा सुप्रीमों ने सर्वसमाज के लिए दिल से किया काम : विदित …

 

– पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान की विशेष बैठक का आयोजन
– जिलाध्यक्ष ने आगामी विस चुनाव में सपा की सरकार बनाने का किया आवाहन

  • ब्यूरों रिपोर्ट

बांदा। समाजवादी पार्टी कार्याललय में रविवार को सदस्यता अभियान के तहत विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ने कहा कि सपा सुप्रीमो ने सर्वसमाज के लिए हमेशा दिल से काम किया है। जिलाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनाने का आवाहन किया।


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमनारायण त्रिपाठी विदत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्रों, अल्पसंख्यक व सर्व समाज के लिए दिल से काम किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनाई जाएगी।

सपा सुप्रीमों ने सर्वसमाज के लिए दिल से किया काम : विदित ...

पूर्व विधायक विशम्भर सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न, जोर जबरजस्ती कर ब्लाक प्रमुखी व जिला पंचायत अध्यक्ष तक की कुर्सी कब्जाई गई। जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता ने कहा मुलायम सिंह यादव ने अल्पसंख्यक समाज के लिए अपनी सरकार में उर्दू ट्रांसलेटर की भर्ती की और अल्पसंख्यक व्यक्तियों को एकमुश्त 5000 नौकरियां देने का काम किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, अशोक श्रीवास, प्रियांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, मुशीर अहमद जिला अल्पसंख्यक सभा, द्वारिका यादव जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा, विद्यासागर तिवारी, महासचिव यूथब्रिगेड मुलायाम यादव, व्यापार सभा महासचिव नीरज यादव मौजूद रहे।

सपा सुप्रीमों ने सर्वसमाज के लिए दिल से किया काम : विदित ...

अबरार अहमद फारूकी के नेतृत्व में आफताब अहमद, मो. सोयब, मो. ताहीर, आशिफ, मो. इमतियाज, नीलू कुमार, आदित्य वर्मा, रिंकू, मो. ललत महमूद, जावेद, हसीब, मो. नह्ताब, मो. जहीद, सदरुद्दीन, जिब्राइल, निखिल खान, विकास कुमार, किशन, संजय, प्रदीप, राजेंद्र, हुकुम, राकेश, साहिद, अफजल अहमद, गुफ्फार, अरबाज, रिजवान, मोईन, आमिर, मनसूर सहित लगभग आधा सैकड़ा अल्पसंख्यक समाज के नौजवानों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मुशीर अहमद, जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा द्वारिका यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, विद्यासागर तिवारी, प्रदीप परिहार, प्रदेश सचिव युवजन सभा देवरथ सिंह आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा एआरटीओ शंकर सिंह की पहल: रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप से बढ़ी सड़क सुरक्षा

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

City News Uttar Pradesh

कड़ी मेहनत का मिला ईनाम: बांदा के 13 आरक्षियों को मिली उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की खाना पूरी ! कागजों में किया जा रहा सब ओके !

मंत्री रामकेश का बीमारी में भी ‘जज़्बा’ बरकरार: सेवा का ऐसा जुनून, जिसे बुखार भी नहीं रोक पाया

खूंखार अपराधी है मुख्‍तार: सुप्रीम कोर्ट में बोली योगी सरकार

ब्रेकिंग न्यूज़