- विनोद मिश्रा
बांदा । मतदान के दिन सभी बूथों को माडल बनाया जाए। साथ ही प्रत्येक बूथ पर रंगोली सजाने के साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनवाएं। ताकि मतदाता वोट डालने के बाद अपनी सेल्फी ले सकें। यह निर्देश मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सचिव, लेखपालों सहित अन्य कर्मचारियों को वर्चुअल मीटिग के दौरान दिए।

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बड़ोखर ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों के सचिव लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक आदि से जूम एप के माध्यम से वर्चुअल मीटिग की। कहा कि मतदान केंद्र बनाए गए विद्यालय एकदम साफ-सुथरे हों। रंगाई-पोताई, बिजली, शौचालय, पानी की व्यवस्था हो। उन्हें माडल बूथ के रूप में सजाया जाए। शौचालय, पेयजल, रैंप की व्यवस्था कराएं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्र पर सेल्फी प्वांइट बना दिया जाए। ताकि लोग मतदान के बाद सेल्फी प्वांइट से सेल्फी ले सकें। सभी अध्यापक गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं और मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक करें।
बच्चों को प्रेरित किया जाए कि अपने अभिभावकों से कहें कि मतदान दिवस के दिन बिना डर भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक तहसील में तीन टीम बना ली जाएं, जिसमें उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, थानेदार, खंड विकास अधिकारी एवं हल्का सब इंस्पेक्टर रहेंगे। प्रत्येक टीम प्रतिदिन कम से कम पांच गांव का भ्रमण करे। लोगों को शांतिपूर्वक मतदान देने को जागरूक करें। एसडीएम गांव के कम से कम पांच संभ्रांत लोगों के मोबाइल नंबर व नाम अपने पास जरूर रखें। उन्होंने डीपीआरओ से गांव में साफ-सफाई रखने, सड़क के दोनों ओर चूना का छिड़काव करने और रंगोली भी बनवाने को कहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
