- विनोद मिश्रा
बांदा । बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में तस्कर जाली नोट खपा रहे हैं। धीरे-धीरे यह इलाके गढ़ के रूप में सामने आ रहे हैं। यहीं से देश भर में जाली नोट भेजने की आशंका है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की कार्रवाई में प्रदेश सरकार में मंत्री रहे बादशाह ङ्क्षसह का नाम जुडऩे के बाद हलचल बढ़ गई है। एसटीएफ के सीओ नवेंदु कुमार के मुताबिक, बांदा में पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में पूर्व मंत्री बादशाह के गैंग से जाली नोट लाकर सप्लाई करने की बात कुबूल की है। हालांकि, पूर्व मंत्री ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

बुंदेलखंड के बांदा जिले में कई बार जाली नोटों के साथ तस्कर पकड़े जा चुके हैं। इस बार हुई कार्रवाई में भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्रों से जाली नोट लाने के बाद मप्र के सागर में पूर्व मंत्री के फार्म हाउस पहुंचाने व वहां से देश-प्रदेश में खेप भेजने की बात एसटीएफ ने कही है। साथ ही मप्र के सतना, रीवां, सागर और छतरपुर आदि जिलों तक गैंग सक्रिय होने की आशंका है।

बांदा पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) 20 अगस्त को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ब्रजपुर थानाक्षेत्र के पहाड़ी गांव के मूल निवासी व वर्तमान में बबेरू के थरथुवा में रहने वाले साजन कुमार वर्मा व चिल्ला थानाक्षेत्र के पपरेंदा निवासी व जरैली कोठी में किराये पर रहने वाले राकेश कुमार के पास जाली नोटों की खेप बरामद की थी।

अतर्रा निवासी घनश्याम गुप्ता को करीब चार साल पहले झांसी-मीरजापुर हाईवे किनारे स्थित इंजीनियरिंग कालेज के पास जाली नोटों के साथ पकड़ा था। एसटीएफ के सीओ नवेंदु ने बताया कि पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के सागर स्थित फार्म हाउस को लेकर छानबीन के लिए टीम भेजी गई है। सागर के फार्म हाउस पर आने-जाने वालों का ब्योरा जुटा रहे हैं। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर गिरोह के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। संबंधित थाने से भी जानकारी ली जा रही है। जल्द ही जांच पूरी करके जाली नोट खपाने वालों का सच सामने लाया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
