27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बारिश ने मचाई तबाही: चंद्रावल और केन उफान पर, गांवों में दहशत, प्रशासन गायब !
उत्तर प्रदेश

बारिश ने मचाई तबाही: चंद्रावल और केन उफान पर, गांवों में दहशत, प्रशासन गायब !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती पर बरसात एक बार फिर हाहाकार मचा सकती है। दो दिन की लगातार बारिश के बाद ‘चंद्रावल और केन नदी कुदकने लगी हैं’। जलस्तर इतना बढ़ गया कि जसपुरा क्षेत्र का अमारा और गौरीकला रपटा पूरी तरह जलमग्न हो गया। नदी का उफान अब गांवों को निगलने लगा है। बच्चों की पढ़ाई ठप, मरीजों का इलाज अधर में और गांवों का संपर्क टूटा लेकिन प्रशासन अब तक गहरी नींद में है। नदियों के उफान ने बच्चों की पढ़ाई रोक दी है। स्कूल जाने वाले बच्चे घरों में कैद हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह चरमरा गई हैं। गांव से अस्पताल पहुंचना नामुमकिन हो गया है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं की हालत परिजन खुद ही ढो-ढाकर संभाल रहे हैं। गड़रिया रोड तो नदी के सैलाब में समा चुका है। सड़क पर दोनों ओर पानी ही पानी है।

बारिश ने मचाई तबाही: चंद्रावल और केन उफान पर, गांवों में दहशत, प्रशासन गायब !

बाढ़ की विभीषिका से पूरा इलाका त्राहि-त्राहि कर रहा है। लेकिन न तो कोई राहत शिविर, न नाव की व्यवस्था और न ही मेडिकल कैंप दिखाई दे रहा है। प्रशासन की चुप्पी और सुस्ती लोगों के गुस्से को भड़का रही है। ग्रामीणों का कहना है कि “हर साल यही होता है, नेता व अफसर फोटो खिंचाकर चले जाते हैं और हम मुसीबत में अकेले छोड़ दिए जाते हैं।” अमारा, गौरीकला और आसपास के गांवों के लोग भयभीत हैं। उनके मुताबिक हर बरसात यही हाल होता है, लेकिन कभी स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोग कहते हैं, प्रशासन कागज़ पर राहत बांटता है, ज़मीन पर ज़ीरो काम होता है। चंद्रावल और केन नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांव खतरे में हैं। फिर भी अफसरान मौन हैं !

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी ने बनाई खास रणनीति: उपचुनाव में उतारी जाएगी 30 मंत्रियों की टीम, मंत्रियों की सांख दांव पर

नरैनी विधान सभा है “रोमांचित” : “मन बागवां” कर दिया है वीरेंद्र साक्षी !

City News Uttar Pradesh

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार

उत्तर प्रदेश में अब तलाकशुदा बेटी भी फैमिली पेंशन की होगी हकदार, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश

खंगार महोत्सव में नेताओं की ‘हुंकार’: वीरता की ‘विरासत’ को किया नमन, इतिहास हुआ जीवंत

City News Uttar Pradesh

आवास योजना पर ‘सरकारी ताला’: छत का ‘सपना’ फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़