City News Uttar Pradesh
एसपी पलाश बंसल की चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर बदल गया थाना-चौकी का गणित
उत्तर प्रदेश

एसपी पलाश बंसल की चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर बदल गया थाना-चौकी का गणित

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की कानून-व्यवस्था को और सख़्त व चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अबकी बार बड़ा प्रशासनिक दांव खेला है। जिले में एक साथ 44 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है। इस कदम को जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की नई रणनीति माना जा रहा है। यह फेरबदल केवल कुर्सियों की अदला-बदली नहीं है, बल्कि एक ऐसा पुलिसिक चक्रव्यूह है, जो जिले में कानून व्यवस्था की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल सकता है। पुलिस अधीक्षक के इस आदेश के बाद थाना और चौकी स्तर पर तैनाती का पूरा गणित बदल गया है। लंबे समय से एक ही जगह जमे अफसरों को हटाकर नई जगह भेजा गया है, जबकि तेजतर्रार और सक्रिय छवि वाले अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों की कमान सौंप दी गई है।

एसपी पलाश बंसल का "सख्त और संवेदनशील" आगमन: लापरवाह अफसरों को दी सख्त चेतावनी

कोतवाली नगर से गौतम सोनी को थाना बदौसा भेजा गया है। अरविंद कुमार सिंह को बालखंडी नाका से चौकी प्रभारी करतल थाना नरैनी में तैनात किया गया है। नरेंद्र कुमार को अलीगंज प्रभारी से थाना कमसिन में भेजा गया है। राजेश कुमार मिश्रा को खाईपर से कोतवाली देहात और अनुग्रह नारायण को जेल चौकी से थाना गिरवा में नियुक्त किया गया है। विवेक कुमार त्रिपाठी को बालखंडी नाका से खुरहंड का चौकी प्रभारी बनाया गया है। कृष्ण बिहारी मिश्र को कोतवाली देहात से खाईपर चौकी और संतोष कुमार सिंह को कोतवाली देहात से कस्बा बिसंडा भेजा गया है।

एसपी पलाश बंसल की चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर बदल गया थाना-चौकी का गणित

अनिल कुमार साहू को भूरागढ़ चौकी से थाना नरैनी में तैनात किया गया है। महिला थाना में दान बहादुर पाल को खपटिहा कला से और हिमांशी वर्मा को पैलानी से स्थानांतरित किया गया है। दीपक चौधरी को थाना पैलानी से कोतवाली नगर में नई जिम्मेदारी मिली है। गौरव मिश्रा को बदौसा से विंध्यवासिनी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अनिल राय को करतल चौकी से थाना गिरवा और इंदल यादव को नरैनी से मटौंध थाना भेजा गया है। बाकी उपनिरीक्षकों को भी नयी जिम्मेदारियों के साथ तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी हो चुका है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें दी खुशखबरी : एक अप्रैल से अब किसानों के लिये मुफ्त बिजली

कर्ज और मर्ज से परेशान किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ‘लोकतांत्रिक जनसंवाद’ : एसआईआर की खुद संभाली ‘कमान’

City News Uttar Pradesh

हेड पोस्ट आफिस में ‘बम’ की खबर : मच गया ‘हड़कम्प’ !

City News Uttar Pradesh

मुख्य विकास अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : ब्लाकों में बिना सूचना नदारद मिले 57 कर्मचारियों का रोका वेतन

प्रशासन का चला डंडा: बेलगाम 105 वाहनों पर जुर्माना, 50 से अधिक ई-रिक्शा हुए सत्यापित

ब्रेकिंग न्यूज़