
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिन फ़ाइलों में ‘विकास की इमारतें’ खड़ी दिखाई गई थीं, उन्हीं की ‘नींव’ जब नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने ‘ज़मीन पर टटोली, तो भ्रष्टाचार, लापरवाही और फर्जीवाड़े की दीमकें चट’ करती दिखीं’।

शासन की निगाह बनकर आए इस आईएएस अधिकारी ने जब हकीकत का मुआयना किया, तो अफसरों के चेहरे सन्नाटे में डूब गए। “अब हमें जन्नत की असलियत समझ में आ गई है,” ये तीखे शब्द थे उस सीनियर अफसर के जो अपनी आंखों से विकास के नाम पर हो रही नौटंकी को देख चुके थे।

बड़ागांव गौशाला में निरीक्षण के दौरान जब भूखे-प्यासे गौवंशों की हालत देखी, तो प्रमोद कुमार भड़क उठे। उन्होंने साफ कहा “गौशालाएं सेवा का प्रतीक हैं या सरकारी खानापूर्ति का अड्डा?” हरे चारे, पानी और छाया की व्यवस्था न मिलने पर पशुपालन विभाग को जमकर लताड़ लगाई।

गांव सातर में हर घर नल जल योजना की पानी की टंकी का निरीक्षण करते वक्त अधिकारियों की गाइडबुक में सब कुछ ठीक था, लेकिन हकीकत में पाइपलाइन नहीं, झूठ की सप्लाई चल रही थी। नोडल अधिकारी ने एक-एक इंजीनियर से तीखे सवाल किए “अगर आपके ही घर में पानी न आए तो क्या आप ऐसे ही रिपोर्ट बना देते?”

बबेरू में 132 केवी उपकेंद्र का काम कछुए की रफ्तार से घिसट रहा है, और कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की इमारतें खंडहर बनती जा रही हैं। प्रमोद कुमार ने कहा “सरकार पैसा दे रही, जनता उम्मीद कर रही, लेकिन विभागीय अफसर सिर्फ कुर्सियां गर्म कर रहे हैं।” बैठक में उन्होंने दो टूक कहा जो अधिकारी केवल फाइलों में विकास दिखा रहे हैं, वे खुद को तैयार रखें।

अब हर ईंट की जांच होगी, हर खर्च का हिसाब लिया जाएगा। जल निगम, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग और पंचायत से जुड़े अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया गया कि “या तो काम दिखाओ या कुर्सी छोड़ो।” बांदा में यह दौरा अब केवल निरीक्षण नहीं, एक संदेश बन गया है “सरकारी नाकामी अब छिपेगी नहीं, पकड़ी” जाएगी !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
