
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। एक ओर जहां देश के करोड़ों वादों और योजनाओं के बीच “आदिवासी बस्तियां आज भी रोटी को तरस” रही हैं, वहीं दूसरी ओर समाज की चुप्पी को तोड़ते हुए “भगवान भजनाश्रम सेवा ट्रस्ट”, वृंदावन शाखा चित्रकूट ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत अभी ज़िंदा है। मानिकपुर की घाटा कोलान बस्ती में बुधवार को उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम की उपस्थिति में ट्रस्ट द्वारा लगभग 200 गरीब परिवारों को जीवन उपयोगी सामग्री बांटी गई।

मिट्टी का घड़ा हो या आटा-दाल-तेल, कपड़े हों या साबुन-शक्करजो जरूरी था, वो दिया गया। और वो भी “बिना किसी स्वार्थ, बिना किसी राजनीति के” ! परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के पावन दिन, जब मंदिरों में घड़ियाल बज रहे थे, उस समय घाटी के पथरीले रास्तों में एक नई आस्था गूंज रही थी “सेवा की आस्था”। ट्रस्ट के अध्यक्ष सेठ नवल जी कनौड़िया व कोषाध्यक्ष बिहारीलाल सर्राफ ने बताया कि उनका ट्रस्ट बीते 50 वर्षों से बिना रुके जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित है।

वहीं प्रबंधक रामावतार यादव ने बताया कि “हमारी पूजा भगवान की नहीं, भूखे इंसान की थाली में है।” एसडीएम मोहम्मद जसीम ने भी भावुक स्वर में कहा “मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सरकारें जितना नहीं कर पातीं, उतना कभी-कभी संस्थाएं कर दिखाती हैं।” काली घाटी की घाटा कोलान बस्ती के लोग जिनके घरों में पहले थाली तक खाली थी, अब उस थाली में दाल-चावल, तेल और नमक है और सबसे ज़रूरी “इज्ज़त है, उम्मीद” है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
