![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। शिकायतों के निस्तारण में “खानापूरी से डीएम नागेंद्र प्रताप नाराज” हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी है की कार्यप्रणाली में सुधार लायें अन्यथा “कठोर कार्यवाई के लिये तैयार” रहेँ। दरअसल शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिये डीएम नगेन्द्र प्रताप नें कार्यभार ग्रहण करने के दौरान ही चेतावनी दी थी। मगर “हालत यह चौपाई ही चरितार्थ” करती दिख रही है की “विनय न मानत जलधि जड़ गये तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तब भय बिन होत न प्रीति”।

यही हालात “डीएम नगेन्द्र को नागवार” लगा है। उन्होंने मातहतों से कहा है की प्रायः यह देखा जा रहा है कि विभिन्न स्तर से प्राप्त होने वाले महत्वपूर्ण संदर्भों एवं अधोहस्ताक्षरी की जनसुनवायी के दौरान प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है। तहसील एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा बिना आख्या का परीक्षण किये अपने अधीनस्थों की आख्याओं को अग्रसारित कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाता है, जो कदापि उचित नहीं है। जबकि मेरे द्वारा लगातार आगाह किया गया की शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। साथ ही शिकायतकर्तागण से निस्तारण का फीडबैक भी लिया जाये।

डीएम नें एक बार फिर पत्र लिखकर जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में शासन एंव अन्य स्तर से प्राप्त होने वाले संदर्भों तथा जनसुनवायी के दौरान प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का सरसरी तौर पर निस्तारण न करके गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे।निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित हो।अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाई को तैयार रहें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
