City News Uttar Pradesh
बांदा में चुनाव नतीजों पर दो पड़ोसियों में लगी शर्त बनी जिले में चर्चा का विषय, बाइक हारने वाले को नहीं है गम
उत्तर प्रदेश

बांदा में चुनाव नतीजों पर दो पड़ोसियों में लगी शर्त बनी जिले में चर्चा का विषय, बाइक हारने वाले को नहीं है गम

 

बांदा। चुनाव में भाजपा व सपा की जीत को लेकर सौ रुपये के स्टांप पेपर में दो पड़ोसियों ने शर्त लगाई थी। उनमें सपा के पक्षधर को सरकार न बन पाने में अपनी मोटर साइकिल दूसरे के नाम करानी पड़ी है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
मटौंध क्षेत्र के ग्राम बसहरी निवासी बिलेटा सैनी टेंपो चलाते हैं। उनके पड़ोसी अवधेश कुशवाहा इलेक्ट्रानिक और प्लास्टिक सामान की फेरी लगाते हैं। दोनों ने बीती छह फरवरी को चुनाव में हार-जीत को लेकर शर्त लगा ली थी। बिलेटा ने भाजपा तो अवधेश ने सपा के जीतने की बात कही थी। सात फरवरी को दोनों ने सौ रुपये के स्टांप पेपर पर इसकी लिखा-पढ़ी भी कराई थी, जिसमें छह गवाहों के हस्ताक्षर थे।

बांदा में चुनाव नतीजों पर दो पड़ोसियों में लगी शर्त बनी जिले में चर्चा का विषय, बाइक हारने वाले को नहीं है गम
The condition of two neighbors on the election results in Banda became a matter of discussion in the district, the loser of the bike is not sad

शर्त के तहत लिखा कि भाजपा सरकार बनी तो अवधेश अपनी मोटरसाइकिल बिलेटा को देगा। सपा सरकार बनती है तो बिलेटा अपनी टेंपो अवधेश को दे देगा। दोनों वाहनों के बकायदा स्टांप पेपर में नंबर भी अंकित किए गए थे। स्टांप पर लिखा-पढ़ी होने के बाद दोनों ने वाहन गांव के दूसरे व्यक्ति के घर में खड़ा करा दिए थे। गुरुवार को मतगणना में चुनाव का परिणाम सामने आया तो अवधेश सपा शर्त हार गया। शुक्रवार को उसने मोटरसाइकिल बिलेटा के नाम कर दी है। उसे शर्त हारने का कोई गम नहीं है। उधर, बिलेटा शर्त जीतने के बाद बेहद खुश है। ग्रामीणों के मुताबिक, बिलेटा शर्त लगाने के बाद पछताया भी था। अवधेश ने बताया कि बिलेटा की टेंपो से ही उसके घर का खर्च चलता है, इसलिए उसने शर्त वापस लेने की बात कही थी। मगर, बात कई लोगों के बीच तय हुई थी, इसलिए शर्त तोड़ी नहीं गई।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवरात्र की अष्टमी पर अठवाइयां चढ़ाने को देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ …

City News Uttar Pradesh

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग में गुस्से का करेंट गरमाया : अभियंताओं नें आंदोलन की तानी “मुठ्ठी” …

City News Uttar Pradesh

भूगर्भ ‘जल दोहन’ पर कसेगा शिकंजा: विभाग लगायेगा ‘फ्लो मीटर’

City News Uttar Pradesh Desk

Mahoba : सनसनी: अधिवक्ता नें गोली मारकर की आत्म हत्या,ब्लाक प्रमुख के विरुद्घ सोसाइड नोट !

City News Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला: कहा – पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं

ब्रेकिंग न्यूज़