- विनोद मिश्रा
बांदा। पढ़ाई लिखाई में तेज इण्टर के छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते सूने घर में मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। सुबह जब पिता बेटे के घर पहुंचा और देखा तो उसके बेटे का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर पिता चीख पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गौरतलब हो कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी सदाशिव पटेल रिटायर्ड शिक्षक हैं और वह गांव में ही रहकर जीवन यापन करते हैं। उनका एक मकान बबेरू में साधू थोक में बना हुआ है। वहां पर उसका छोटा बेटा अखिलेश पटेल (17) रहकर पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई में तेज अखिलेश इण्टर का छात्र था। चूंकि परीक्षा का समय नजदीक आता जा रहा है, इसके लिए वह तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की भोर में पिता सदाशिव बेटे को फोन किया तो उसने बताया कि वह पढ़ाई कर रहा है। इसके बाद सुबह होने पर पिता घर पहुंचा। कुण्डी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी चिल्लाने पर भी बेटा जब बाहर नहीं निकला तो पिता को शक हुआ। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो अखिलेश का शव कमरे के अंदर पंखे की हुक पर मफलर के सहारे फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई अर्जुन ने बताया कि अखिलेश दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई सत्यनारायण पटेल प्रयागराज में तैयारी करता है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
