24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम के लिये बेदां खादर खान बनी चुनौती,असलहों के घेरे में खनन…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। असलहों के दम पर अवैध बालू का खनन औऱ दबंगई क़ी हद हो रही है तिंदवारी की बेंदा खादर मौरंग खदान में। आश्चर्य यह की खनन के किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा। एक ओर जहां असलहों के दम पर खनन में प्रतिबंधित मशीनों का प्रयोग किया जाता है तो वहीं दूसरी ओर खनन क्षेत्र तक वाहनों को पहुंचाने के लिए प्रकृति की सुंदरता को भी नष्ट किया जा रहा है। संचालक ने दबंगई कर खनन क्षेत्र में पड़ने वाले टीलों का समतलीकरण करा दिया। इन सब की जानकारी तब हुई जब अवैध खनन की शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंची। उनके निर्देश पर खनिज अधिकारी टीम के साथ पहुंचे तो जांच में असलियत समाने आने लगी।


नदियों का सीना छलनी कर लाल सोने की लूट जनपद में कोई नई नहीं। लेकिन अब ये लूट करने वाले मनमानी पर उतारू हो गए हैं। लाल सोने की लूट करने के साथ ही अब हरियाली देने वाली धरती को भी बंजर करने में इनकी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके लिए मौरंग खनन घाटों पर नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने की शिकायत डीएम आनंद कुमार सिंह के कान तक पहुंची तो बेंदा खादर खंड एक पर कार्रवाई की गई। स्थानीय पुलिस और विभागीय कुछ लोगों को साध राजस्व को चोट पहुंचाने वालों पर कोई रोक लगती नजर नहीं आ रही है। बिना रवन्ना ओवरलोडिंग आम है। बेंदा खादर खंड एक पर इसका नजारा साफ नजर आया। घाट तक पहुंचने के लिए रास्ते में पड़ने वाले खेत अब रास्ता नजर आने लगे हैं। पेड़ों के साथ ही टीलों को समतल बना दिया गया है। इलाकाई बताते हैं कि बेंदा खादर मौरंग खनन घाट का संचालन सरोज बिल्डकॉन के नाम से किया जा रहा है। कई बार विरोध किया पर असलहाधारी आवाज दबा देते हैं। इसी घाट पर जांच के दौरान खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर करीब 1935 घन मीटर बालू का अवैध खनन पाया था और बिना कागजात मिले 12 ट्रक सीज किए थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूरिया संकट का ‘तगड़ा’ झटका: किसान ‘फसल’ बचाने को बेहाल, बाजार में ‘दोगुना’ दाम

City News Uttar Pradesh

पत्रकारिता दिवस : गिरते पत्रकार और गिरता स्तर चिंतनीय

City News Uttar Pradesh

केन नदी खतरे के निशान से पांच मीटर पार : प्रशासन हुआ रेड अलर्ट

अंडों पर भी एक्सपायरी डेट अनिवार्य: यूपी सरकार का सख्त फैसला, पुराने माल पर लगेगी रोक

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका में नकाररापन और भ्रष्टचार : क्या कर रहे जिम्मेदार ! …

नर्स की बेदर्दी से नर्सिंग शर्मसार: प्रसूता नें सड़क पर दिया बच्ची को जन्म

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़