
- विनोद मिश्रा
बांदा। उत्तर प्रदेश में “खाद्य सुरक्षा” को लेकर “बड़ा और सख्त कदम” उठाते हुए सरकार ने अंडों की बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब बाजार में बिकने वाले “हर अंडे पर उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट” अंकित करना अनिवार्य होगा। 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे इस नियम के बाद पुराने और खराब अंडों को ताजा बताकर बेचने वाले दुकानदारों पर कड़ा शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।
सरकार के इस फैसले को सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सेहत से जोड़कर देखा जा रहा है। अंडों की बढ़ती खपत और लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से यह सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब हर अंडे पर स्पष्ट मुहर के रूप में उसकी उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट लिखी जाएगी, जिससे ग्राहक खुद उसकी ताजगी की जांच कर सकेंगे।
नए नियम के लागू होने के बाद इस तरह की गड़बड़ियों पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है। मुहर व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ता अधिक सतर्क रहेंगे। सरकार ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना मुहर वाले या एक्सपायरी पार कर चुके अंडों को मौके पर ही जब्त कर नष्ट किया जाएगा।
इसके अलावा संबंधित दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। मुख्य पशु चिकत्सा अधिकारी नें बताया की नये नियम के तहत विभाग की टीमें नियमित रूप से बाजारों में निरीक्षण करेंगी और नियमों के पालन की निगरानी करेंगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं को सुरक्षित और ताजे अंडे मिलेंगे, बल्कि बाजार में चल रही अनियमितताओं और कालाबाजारी पर भी प्रभावी अंकुश लग सकेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
