
- शरद मिश्रा
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की ‘स्वास्थ्य व्यवस्था’ अब एक ‘बड़े बदलाव की ओर बढ़’ रही है। अस्पतालों को केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में सुरक्षित और सुचारु रूप से चलने वाली इकाई बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। इस बदलाव की कमान संभाली है मंडल के सक्रिय चिकित्सक डॉ. विनीत सचान ने, जिन्होंने बेंगलुरु में आयोजित उच्च स्तरीय प्रशिक्षण से लौटकर स्वास्थ्य तंत्र को “नए सांचे में ढालने” का संकल्प लिया है।

9 से 14 मार्च तक आयोजित इस प्रशिक्षण में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों ‘निकहेंस अस्पताल’ और रामैया मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र में ‘अस्पताल प्रबंधन और आपदा प्रबंधन’ की ‘बारीकियों को समझाया’ गया। उत्तर प्रदेश से शामिल 15 डॉक्टरों में से एक रहे डॉ. विनीत सचान ने आधुनिक अस्पताल संचालन, स्टाफ मैनेजमेंट, संसाधनों के सही उपयोग और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की उन्नत तकनीकों की गहन जानकारी हासिल की।

डॉ. विनीत सचान ने बताया कि अब अस्पतालों को केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और हर परिस्थिति में कार्यरत रहने वाली मजबूत इकाई के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। खासकर आग लगने, दुर्घटनाओं या अन्य आपदाओं के दौरान मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए नए प्रोटोकॉल और सिस्टम पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रशिक्षण से लौटने के बाद डॉ. विनीत सचान ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए घोषणा की है कि चित्रकूटधाम मंडल में अब डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को हर तीन महीने में नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस फैसले से न केवल स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि आपात स्थितियों में त्वरित और सटीक निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से अस्पतालों में व्यवस्थाएं अधिक व्यवस्थित होंगी, मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज मिलेगा और किसी भी आपदा की स्थिति में नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह महत्वाकांक्षी योजना जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से उतरती है, लेकिन इतना तय है कि डॉ. विनीत सचान की यह पहल स्वास्थ्य व्यवस्था में “एक नई क्रांति” की शुरुआत बन सकती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
