City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डान मुख्तार को जेल में राजसी ठाट-बाट की खबर से शासन में खलबली ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । मंडल कारागार में कथित राजसी ठाट-बाट से रह रहा बाहुबली विधायक के ऐशो आराम की खबर हमने प्रकाशित की तो मंडल कारागार प्रशासन से लेकर राजधानी में भी कारागार विभाग एवं गृहमंत्रलय में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंडल कारागार के अधिकारियों में भी बेचैनी है ! ताना-वाना दुरुस्त कर लिया गया है ?

डीएम आनंद सिंह एवं शासन से जांच पड़ताल की अपुष्ट पर विश्वसनीय सूचनाएं मिली हैं। इसी हड़कंप से फिलहाल यूपी के माफिया डान विधायक मुख्तार अंसारी की एंटीजन टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट आनन-फानन में निगेटिव आ जाना घोषित की गई है। वह 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी हमारे खुलासे से पसीना-पसीना हैं। उन्होने ही बताया कि मुख्तार अंसारी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। आइसोलेशन बैरक से उन्हें मूल बैरक नंबर-16 में भेज दिया गया है। अब जरा आप सब ही विचार करें कि मुख्तार का जेल की व्यवस्था में इतना जल-जला है कि कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने में सत्रह दिन लग गये। सूत्रों की माने तो रिपोर्ट आने में और ज्यादा दिन लगते लेकिन सुविधा राज खुल जाने पर अभिलेख दुरुस्त कर लिये गये। फिलहाल बाहुबली को जेल में बैक टू पैवेलियन होने के पूर्व जेल के सभी बैरकों को एक बार फिर सैनिटाइज कराया गया है।


जिला मुख्यालय में होटलों में गोपनीय ढंग से मौजूद डान के समर्थकों को जेल के भीतरी प्रशासन नें “डन” किया कि चिंता की कोई बात नहीं ईद की “ईदी ” लेकिन भरपूर मिलनी चाहिये !


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई: 16 लीटर अवैध शराब बरामद

City News Uttar Pradesh

डीएम बांदा दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह अयोध्या को लेकर फिर चर्चाओं में घिरे

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज : हमीरपुर में बाेले- प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न

City News Uttar Pradesh

Banda : रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर …

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के हैवान बेलगाम, मासूमों की चीखों से कांप रहा कानून

योगी सरकार दिव्यांगों को देगी बड़ा तोहफा : हर महीने मिलेगी 1500 रुपये पेंशन

ब्रेकिंग न्यूज़