26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनंद सिंह नें मेडिकल कालेज में कोरोना इलाज की किया मैराथन समीक्षा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोविड की बैठक एल-3 कोविड अस्पताल राजकीय मेडिकल काॅलेज में जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में सुबह साढ़े नौ बजे हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज बांदा मुकेश यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी एनडी शर्मा, मेडिकल काॅलेज के आईसीयू वार्ड प्रभारी डाक्टर सुनील कुमार आर्या, आक्सीजन प्रभारी डाक्टर पीएनयादव, एसके कौशल, सुनील,अभय पाण्डेय सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहें।


बैठक में जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने कोविड अस्पताल की विस्तार से समीक्षा की । आक्सीजन प्रभारी पीएन यादव नें बताया कि मेडिकल काॅलेज में वर्तमान में आक्सीजन के डी टाइप के 270 सेलेण्डर एवं डी टाइप के लगभग 250 सेलेण्डर रनिंग में है, जो हमीरपुर,कानपुर से निरन्तर निर्बाध रूप से चक्रानुसार भरने हेतु भेजे गये है। वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन है।

जिलाधिकारी ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि जो भी खाली आक्सीजन सेलेण्डरों को रिफलिंग हेतु भेजे जा रहे है, सुरक्षा मानक का परीक्षण कर भेजे जाएं तथा किसी भी दशा में खाली सिलेण्डर को रोका ना जाये। आक्सीजन की उपलब्धता के सम्बन्ध में प्रतिदिन की सूचना उन्हें एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दें। सुनिश्चित किया जाये कि आक्सीजन की कमी किसी भी दशा में न होने पाये।जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील सदर में आक्सीजन सेलेण्डर कूलिंट सेन्टर संचालित किया गया है। जिसमें राजकीय मेडिकल काॅलेज, बांदा से 50 बी टाइप के सेलेण्डर एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय द्वारा 25 सेलेण्डर बी टाइप के उपलब्ध कराया गया। जिनको उपजिलाधिकारी सदर,तहसीलदार सदर की देखरेख में रखा गया।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन के मरीजों को जिसे आरआरटी एवं डाक्टरों द्वारा सलाह दी जाती है को तत्काल उपजिलाधिकारी या तहसीलदार से सम्पर्क कर आक्सीजन मुहैया करायें।

प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में 155 मरीज भर्ती है, जिसमें 53 मरीज आई0सी0यू0/एच0डी0यू0 में भर्ती है, जिनका चिकित्सकों द्वारा निरन्तर उपचार किया जा रहा है तथा आवश्यक औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि कोरोना पीड़ित मरीजों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार समय-समय पर नास्ता, खाने आदि की व्यवस्था निरन्तर दें। जो भी आवश्यक दवाएं है, उनकी मांग हेतु समय समय से प्रेषित किया जाये तथा मरीजों का वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर वार्डो में राउंड हो। मरीजों का स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी लें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल का किसान रो रहा : कृषि विभाग की बज रही उलट बांसुरी

युवक की रहस्यमयी मौत: सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने दोस्तों जताई हत्या की आशंका

मंत्री रामकेश नें दंगल को किया मंगल मय: बोले चुनावी दंगल में भी भाजपा को विजयी बनायें

City News Uttar Pradesh

जिले के आठों ब्लाक भाजपा के “प्रकाश” से हुये प्रकाशमय, विपक्ष क्लीन स्विप …

City News Uttar Pradesh

बांदा के संवेदनशील डीएम आनन्द सिंह अग्नि कांड में चार मौतों से दुखी,पहुंचे घटना स्थल, पीड़ित को मुआवजे का दिया भरोसा।

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति के आईएएस पति अभिषेक का इस्तीफा योगी नें किया मंजूर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़