24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बालू खदान में फायरिंग, गोलीबारी से दहशत व्याप्त, मुकदमा दर्ज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । पैलानी थाना क्षेत्र की खप्टिहाकलां बालू खदान 100/1 गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बुधवार की देर रात कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। काम कर रहे तीन कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। हवाई फायरिग कर दहशत फैलाते हुए हमलावर भाग निकले। गोलियों की आवाज सुन लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल कर्मचारियों का सीएचसी में इलाज कराया गया। तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की वजह पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद बताया जाता है।


खप्टिहाकलां चौकी क्षेत्र की खदान 100/1 में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे जमकर हंगामा बरपा। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में हवाई फायरिग कर दहशत फैला दी। कर्मचारियों ने बताया कि नीबू लेने को लेकर अतुल सिंह व गांव के अंगद सिंह के बीच में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट और फायरिग तक पहुंच गई। हवाई फायरिग से इलाके में दहशत फैल गई। इसी बीच किसी ग्रामीण ने चौकी इंचार्ज सहित पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी दे दी। सूचना पर पैलानी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। गुरुवार की सुबह खदान के कर्मचारी अतुल सिंह की तरफ से थाने में गांव निवासी अंगद सिंह, प्रशांत, भूरा, दीपू, अंकुर व छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। थानेदार ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।


खदान में मध्य प्रदेश के भिड जिले के रौंद थाना क्षेत्र के महदवा निवासी अतुल सिंह, जयदीप सिंह व लहार निवासी अजय शर्मा के साथ मारपीट की गई। कर्मचारी बताते हैं कि हमला करने वाले पहले खदान से जुड़े थे। संचालक से पैसों को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। उसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। तीनों का आरोप है कि लाठी-डंडों हाकी से मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से हवाई फायरिग करते हुए सभी भाग निकले। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि अतुल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तक जांच की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा के सनातन पांडेय ने भाजपा के नीरज को दी करारी शिकस्त: बलिया लोकसभा सीट पर हर राउंड रहा रोमांचक

गणित मेले में रामानुजन को किया याद, छात्रों ने दिखाया हुनर

City News Uttar Pradesh

लापरवाही पर कार्यवाई :13 ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण …

हाथी ‘पांव’ के साथ जिंदगी जी रहीं किरन का छलका दर्द

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप का कड़ा एक्शन : सुंदरीकरण में लापरवाही पर एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का ‘ढिलाई और लापरवाही’ पर कड़ा तेवर: अधिकारियों को ‘जमकर फटकार’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़