( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर व बरेली में कोरोना पॉजिटिव मरीज सबसे अधिक हैं। इन शहरों की वजह से कोरोना संक्रमण की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 30,317 नए कोरोना के मामले आए हैं, जबकि इस दौरान 38,826 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। यानि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की संख्या में इजाफा हुआ। नए पॉजिटिव केसों में भी पहले की तुलना में सुधार आया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 303 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।

यूपी की राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक 3,125 संक्रमित मरीज मिले हैं। यदि प्रदेश में पिछले 15 दिनों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या करीब ढाई गुना पहुंच गई है। 15 अप्रैल को प्रदेश में कोरोना संक्रमित 1,29,848 मरीज थे आज इनकी संख्या बढ़कर 3,01,833 हो गई है। यानी प्रदेश में 1.72 लाख मरीज केवल 15 दिनों में बढ़ गए हैं। मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 41,045 रोगी हैं।

उत्तर प्रदेश में अब कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 1 हजार 83 हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों में कानपुर में 17006, वाराणसी में 14971, प्रयागराज में 12756, मेरठ में 12510, बरेली में 9533 व गोरखपुर में 9657 संक्रमित मरीज हैं। गौतमबुद्धनगर में 7991 संक्रमित मरीजों की संख्या है। हालांकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी व ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी ने राहत जरूर दी है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2 लाख 66 हजार 326 सैंपल की जांच हुई। कुल जांचों में 1 लाख 9 हजार जांचें आरटीपीसीआर से हुई हैं। अब तक प्रदेश में 4 करोड़ 10 लाख 64 हजार 661 टेस्ट किए जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में 18-44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है। प्रदेश में अब तक 1,02,64,986 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसमें से 23,22,998 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रेमडेसिविर की उपलब्धता को बढ़ाया गया है। पहले 20,000 डोज प्रतिदिन मिलते थे, कल से यह संख्या 50,000 कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ऑक्सीजन की उपलब्धता लगातार बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 631 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
