29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : राजेश दुबे अध्यक्ष, महासचिव पर ओमप्रकाश नें फहराई जीत
उत्तर प्रदेश

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : राजेश दुबे अध्यक्ष, महासचिव पर ओमप्रकाश नें फहराई जीत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेश कुमार दुबे अध्यक्ष ,ओमप्रकाश सिंह गौतम महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष में राजीव सिंह नें जीत का परचम फहरा दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश दुबे ने पहले चक्र से बनाई गई बढ़त को आखिरी राउंड तक बरकरार रखा। निकटम प्रतिद्वंदी द्वारिकेश यादव को 190 मतों से पराजित कर दिया। बुधवार देर रात परिणाम घोषित हुये।

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : राजेश दुबे अध्यक्ष, महासचिव पर ओमप्रकाश नें फहराई जीत
District Advocates Association Election: Omprakash hoisted victory over Rajesh Dubey President, General Secretary

वहीं महासचिव पद में ओमप्रकाश गौतम ने 76 मतों से रामप्रकाश शिवहरे को पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में राजीव सिंह ने केशव यादव को 179 वोटों से पराजित किया। जिला अधिवक्ता संघ परिसर में इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष रामदयाल ने परिणाम घोषित किया। इसके पूर्व जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बंपर वोटिंग हुई।

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : राजेश दुबे अध्यक्ष, महासचिव पर ओमप्रकाश नें फहराई जीत
District Advocates Association Election: Omprakash hoisted victory over Rajesh Dubey President, General Secretary

अधिवक्ता संघ चुनाव के पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए 86.63 फीसदी अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 13.37 फीसद अधिवक्ताओं ने मतदान से किनारा किया।जिला अधिवक्ता संघ परिसर में इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष रामदयाल की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक मतदाता सूची में पंजीकृत 1339 अधिवक्ताओं में 1160 वकीलों ने वोट डाले। जबकि 46 अधिवक्ता पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर चुके हैं। इस तरह से कुल 1206 अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आठ करोड़ का घोटाला ? बिना काम के भुगतान से मचा हड़कंप, डीएम ने ‘मांगी जांच रिपोर्ट’

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता संरक्षण आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत पुरुष्कृत …

City News Uttar Pradesh

Banda : जलवा तेरा जलवा, गावों की सरकार सचिवालयों से करेगी राज…

City News Uttar Pradesh

इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध फैसला: जुर्माना सहित एक लाख 31 हजार से अधिक दंड …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई खुशी : प्रकृतिक खेती को 64.84 करोड़ मंजूर

City News Uttar Pradesh

रिश्वत लेते प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल, सीएमओं ने जांच के लिए गठित की टीम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़