24.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध फैसला: जुर्माना सहित एक लाख 31हजार से अधिक दंड
उत्तर प्रदेश

इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध फैसला: जुर्माना सहित एक लाख 31 हजार से अधिक दंड …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उपभोक्ता आयोग ने यूनाइटेड इंडिया पर 7हजार जुर्माना किया है। इसके साथ हीएक माह में मशीन मरम्मत पर व्यय राशि 124792 देने के भी आदेश दिये हैं।


दरअसल बांदा शहर शंभू नगर निवासी कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र किशन सिंह के द्वारा यूनाइटेड इंडिया इं कंपनी बांदा, चेन्नई, लखनऊ को पक्षकार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि बीमा कंपनी द्वारा उनकी टाटा हिताची हेड्रोलिक मशीन के दुर्घटना हो जाने पर क्लेम सेटलमेंट न देकर सेवा में कमी की गई है। आयोग द्वारा विपक्षी यूनाइटेड इंडिया को नोटिस भेजा गया।विपक्षी पार्टी का कहना है कि परिवादी द्वारा बीमा कंपनी की शर्तो का उल्लंघन किया गया है। और वादी का मुकदमा निरस्त किए जाने योग्य है। आयोग ने दोनो पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनी।

इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध फैसला: जुर्माना सहित एक लाख 31हजार से अधिक दंड
उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तूफानी प्रसाद और सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने परिवादी का मुकदमा स्वीकार करते हुए निर्णय किया कि विपक्षी बीमा कंपनी एक माह के अंदर परिवादी को उसकी मशीन की मरम्मत में व्यय किए गए खर्च के लिए रुपया 124792 एक माह में अदा करे। साथ ही सेवा मे कमी के लिए परिवादी को हुई मानसिक तनाव के रूप में 5000 क्षतिपूर्ति और मुकदमा दायर करने पर हुए खर्च के लिए 2000 रुपया भी अदा करे। अन्यथा वादी को आयोग द्वारा निर्णित राशि वसूल करने का अधिकार होगा।यह जानकारी फोरम के रीडर स्वतंत्र रावत नें दी। बताया की इस मामले में वादी की ओर से उनके अधिवक्ता इंद्रकर्ण सिंह ने पैरवी की।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हनुमान मंदिरों में गूंजा : “को नहि जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो”

डीएम दीपा रंजन नें वादों के निस्तारण में दिये प्रभावी पैरवी के निर्देश

City News Uttar Pradesh

सूखते होंठ, जलता शहर: कूलर सिर पर उठाकर प्रदर्शन, 47 डिग्री में बिजली और पानी गायब

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में पूर्व विधायक ‘आनंद’ की ‘गर्जना’ से हिला ‘अपना दल’ का किला: विधायक की ‘बढ़ी टेंशन’ !

City News Uttar Pradesh Desk

सपा में होगा “आया राम गया राम” : मयंक को साइकिल पर चढ़ाने का प्रयास ?

City News Uttar Pradesh

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का नंगा नाच ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ‘बोरिंग’ घोटाला पर सख्त !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़