
- विनोद मिश्रा
बांदा। लघु सिंचाई विभाग द्वारा “तालाब के जीर्णोद्धार में मानक की अनदेखी कर नियमावली से दादागिरी” की जा रही है। तालाब से “अतिक्रमण नहीं हटवाया” जा रहा। इसको लेकर ग्रामीणों में तीखा रोष है। जांच कराये जाने की मांग की गई है।

यह मामला बड़ोंखर ब्लाक के ग्राम बसहरी स्थिति धांधव तालाब का है। यहां मानकों की अनदेखी हो रही है। यह तालाब गाटा संख्या1180 क एवं 1179 में स्थिति है। इसका “जल संचयन योजना अंतर्गत जीर्णोद्धार” कराया जा रहा है। गांव वालों का आरोप है की “लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार द्वारा कार्य मानक के अनुरूप नहीं” कराया जा रहा।

-*.369नियम के मुताबिक तालाब के भीटों पर वर्तमान में अतिक्रमण हटवाकार कार्य होना चाहिये। लेकिन “गांव के कुछ दबंग एवं लेखपाल की भी मिली भगत” है। “आर्थिक लाभ के मायाजाल” से अतिक्रमण नहीं हटवाया जा रहा। बिना अतिक्रमण हटवाये कार्य होगा तो तालाब का क्षेत्रफल कम एवं उसकी धरातलीय स्थिति संकुचित हो जायेगी।

मूल अस्तित्व नष्ट हो जायेगा। “सिंचाई का रकवा कम” होगा एवं गौवंशों को भी पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था में दिक्कत होगी। ग्रामीणों नें जिलाधिकारी से तालाब निर्माण का कार्य रुकवाकर इसमें तालाब के रकवे की नाप एवं नियमों की अनदेखी की जांच कराने की मांग की गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
