City News Uttar Pradesh
सीएम योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनेगी महाराणा प्रताप प्रतिमा
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनेगी महाराणा प्रताप प्रतिमा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ नें महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया । इस मौके पर कहा क‍ि महाराणा प्रताप की प्रतिमा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनेगी। महापुरुषों के आदर्शों को प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप व महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा का बटन दबाकर अनावरण किया।

सीएम योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनेगी महाराणा प्रताप प्रतिमा
CM Yogi said – Maharana Pratap statue will become inspirational for the new generation

इस दौरान उन्होंने दोनों महापुरुषों के स्वदेश व स्वधर्म की रक्षा के लिए किए गए बलिदान पर चर्चा की। कहा कि महाराणा प्रताप ने 28 वर्ष की उम्र में मेवाड़ और चित्तौड़ की सत्ता संभाली। तब यह दोनों राज्य मुगल शासक अकबर के कब्जे में थे। लेकिन उन्होंने अपने पराक्रम के बल पर कुछ ही वर्षों में दोनों को हासिल किया और सभी के लिए प्रेरणादायी बन गए। यहां स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा वर्तमान व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरक होगी।


सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी थे। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद उन्होंने बटन दबाकर महाराणा प्रताप की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीएम योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनेगी महाराणा प्रताप प्रतिमा
CM Yogi said – Maharana Pratap statue will become inspirational for the new generation

कहा कि बांदा जैसे बुंदेलखंड के जनपद में इतना भव्य आयोजन होगा और इतना भव्य चौराहा होगा कि कोई बोलेगा, किसी अजबनी को यहां लाकर खड़ा कर देंगे तो वह कहेगा कि लखनऊ और दिल्ली राजधानी जैसी सड़क व चौराहा है। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने यहां सड़क और चौराहों को भव्य रूप दिया है।

सीएम योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनेगी महाराणा प्रताप प्रतिमा
CM Yogi said – Maharana Pratap statue will become inspirational for the new generation

यह शहर के प्रति हमारी आत्मतीयता को प्रदर्शित करता है। यही प्रेरणा महाराणा प्रताप ने हम सभी को दी। उन्होंने महाराणा प्रताप के व्यक्तिव औऱ कृतित्व पर प्रकाश डाला।

सीएम योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनेगी महाराणा प्रताप प्रतिमा
CM Yogi said – Maharana Pratap statue will become inspirational for the new generation

कहा कि उस समय सबसे बड़ी ताकत कही जाने वाली अकबर को नाको चने चबाने को मजबूर कर दिया था। स्वाभिमान क्या होता था उन्होंने बताया। स्वदेश व स्वराष्ट्र की बात होती है तो महाराणा प्रताप, छत्रपति, झांसी रानी लक्ष्मी बाई का नाम सम्मान के साथ लेते हैं। इन महापुरुषों ने अपने लिए नहीं, एक-एक क्षण अपनी मातृ भूमि के लिए समर्पित किया। महारानी लक्ष्मी बाई व महाराणा प्रताप का नाम कोई लेता है तो गौरव की अनुभूति होती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आजादी महोत्सव की महक से सराबोर हो जायेगा बांदा : तैयारी रणनीति बनी

City News Uttar Pradesh

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : जंगल में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, पास में मिला सामान देख पुलिस भी हैरान

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें टिफिन बैठक में दिया चुनावी तड़का

शजर पत्थर योजना में घोटाला: करोड़ों की ट्रेनिंग, एक ही कारीगर, बाक़ी सब फाइलों में !

City News Uttar Pradesh

डीएम एवं एसपी नें मतगणना तैयारी का किया निरीक्षण: विधानसभा वार लगेगी चौदह मेजें

City News Uttar Pradesh

जंगल के पास अधेड़ के मिले शव से सनसनी : गांव में पुलिस फोर्स तैनात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़