- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में प्रशासनिक तौर पर आजादी महोत्सव तैयारी की धूम शुरू होगी। इसके लिये गांव -गांव विभिन्न रोचक प्रोग्राम किये जायेंगे। पंद्रह अगस्त के दिन इन्हीं सबके समन्वय से आजादी महोत्सव से जिला महक उठेगा। इसी संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार मेरी माटी-मेरा देश एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति बनी।

बैठक में सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दें। 9 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिलावट का लोकार्पण, अमृत कलश हेतु मिट्टी संग्रहण एवं पंचप्राण स्कूल एवं विद्यालयों में माटी गीत गायन, राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का आयोजन होगा। 10 अगस्त को प्रभातफेरी, तिरंगा यात्रा, स्वतंत्र स्वतंत्रता संग्राम स्थलों एवं शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलेगा। बैंड से राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन विभिन्न विद्यालयों में होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक शिलापट अमृत सरोवर अथवा ग्राम पंचायत द्वारा चिन्हित स्थल पर लगाया जायेगा। इस दौरान कम से कम 75 पौधों का रोपण किया जायेगा। वीरों का सम्मान कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश की सेवा में शहीद हुए तीनों सेनाओं के सैनिकों का सम्मान किया जायेगा।

सीडीओ नें बताया कि अमृत कलश यात्रा ब्लाक स्तर पर होगी। मोटर साइकिल एवं साइकिल यात्रा भी निकाली जायेगी।जिसमें ग्राम पंचायतों से एक-एक मुट्ठी मिट्टी एकत्र कर कलशों में रखकर यात्रा निकलेगी। इसमें स्काउट, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल आदि के लोग सम्मिलित होंगे। 11 अगस्त को वीरों की गाथा संबंधी कहानियों का वाचन, मिट्टी के दिए एवं कलश की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभातफेरी के साथ की जाएगी। 13 अगस्त को स्कूल व आंगनबाडी केन्द्रों में रंगोली प्रतियोगिता एवं मिड-डे-मील का वितरण किया जायेगा।
14 अगस्त को अमृतसरोवरों पर प्रभातफेरी का आयोजन एवं 75 स्वच्छता ग्रहियों का सम्मान, राष्ट्रभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियां एवं बच्चों हेतु जादू एवं कठपुतलियों के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देशित किया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के साथ उक्त कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि हर घर में तिरंगा लगाए जाने की व्यवस्था करें। बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
