- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह की कुर्सी खिसकने की संभावनाओं को देखते हुये यहां पार्टी में राजनीतिक हलचलें लगातार तेज हैं? पार्टी की “ठाकुर लाबी की आँखें इस बात को लेकर सजल” हैं की “संजय हटे तो बालू खदानों के नाम पर जो धमाकड़ा चलाया गया वह लाखों की कमाई का कथित आंकड़ा नेपथ्य” में चला जायेगा ? साथ ही अध्यक्ष के प्रभाव का इस्तेमाल कर “खनन माफियाओं से की गई दुरभिसंधि भी सिसकारी मारेगी” ?

दरअसल भाजपा संगठन का बालू खनन मामले में माफियाओं से कथित “इलू -इलू” पूरे जिले में जन चर्चा के विषय रही! उदाहरण स्वरूप भाजपा जिला कार्यालय से “कनवारा बालू खदान खंड पांच नें रात -दिन जिस प्रकार अवैध बालू के खनन एवं परिवहन को प्रोत्साहन” दिया उससे भाजपा पर उंगलियां उठ गई ! पार्टी के चेहरे पर “भ्रष्टाचार की कालिख एक कूटिनीति के तहत पोती” गई ? मुख्य मंत्री के “ठाकुर जाति के आत्म प्रेम का नारा बुलंद” किया गया ! इन चर्चाओं को यदि सहजता से महत्व दिया जायें तो वर्तमान में “जिला भाजपा नेतृत्व पर कथित आरोप हैं की भ्रष्टाचार का काला इतिहास रच दिया” ?
मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ की छवि ठाकुर वादी होने का मिथ्या “राग अलाप” कर संगठन की जिले में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक “दे दाता के नाम तुझको ईश्वर रखे की दयनीय हालत” में पहुंचा दिया गया है। ऐसी स्थिति में कथित तौर पर यह माना जा रहा हैं की यदि परिवर्तन में नजर अंदाजी हुई तो “भाजपा के प्रभाव का खिसकता ग्राफ राज दरबारियों का कुत्सित निजी स्वार्थ भाजपा की नैया को डुबो” देगा। इसमें हाल में ही बसपा छोड़ भाजपा में शामिल होने वालों कुछ नेताओं की भी अहम् भूमिका है ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
