24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रमुख सचिव द्वारा खटान और अमलीकौर वाटर प्लांट का निरीक्षण: अफसरों के छूटे पसीने
उत्तर प्रदेश

प्रमुख सचिव द्वारा खटान और अमलीकौर वाटर प्लांट का निरीक्षण: अफसरों के छूटे पसीने

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल जीवन मिशन योजना के तहत दिसंबर तक हर घर नल से जल पहुंचाने की तैयारी का प्रमुख सचिव व एमडी ने कार्यस्थल पर निरीक्षण किया। परियोजना की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। कार्यदाई संस्था, प्रशासनिक अधिकारियों व इंजीनियरों से एक स्थान पर योजना से जुड़े एक एक विषय के पूर्ण होने की तारीख पूछी। कार्यदाई संस्था को एक हफ्ते में सभी स्तरों पर सुधार न करने बर्खास्त करने की चेतावनी भी दी।

प्रमुख सचिव द्वारा खटान और अमलीकौर वाटर प्लांट का निरीक्षण: अफसरों के छूटे पसीने
Inspection of Khatan and Amlikour water plant by Principal Secretary: Officers sweat

जल जीवन मिशन की परियोजनाओं से नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। गुरुवार को यहां पहुंचे प्रमुख सचिव नमामि गंगे (ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) अनुराग श्रीवास्तव व जल निगम के एमडी डॉ. बलकार सिंह ने जिलाधिकारी दीपा रंजन के साथ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव द्वारा खटान और अमलीकौर वाटर प्लांट का निरीक्षण: अफसरों के छूटे पसीने
Inspection of Khatan and Amlikour water plant by Principal Secretary: Officers sweat

प्रमुख सचिव खटान ग्राम समूह पेयजल परियोजना के इंटेकवेल की प्रगति देखने के बाद डब्ल्यूटीपी पहुंचे। हर कंपोनेंट का निरीक्षण किया। साथ चल रहे अधिकारियों और इंजीनियरों से सवाल भी पूछे। निरीक्षण के पश्चात प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था के अफसरों को तलब किया।

प्रमुख सचिव द्वारा खटान और अमलीकौर वाटर प्लांट का निरीक्षण: अफसरों के छूटे पसीने
Inspection of Khatan and Amlikour water plant by Principal Secretary: Officers sweat

जल निगम के एमडी ने कंपनी को निर्देश दिए कि मैन पावर दो गुना करें। दिन के साथ रात की पाली में भी निर्माण कार्य पूरा कराएं। इंजीनियरों और प्रशासनिक अधिकारियों को योजना की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव द्वारा खटान और अमलीकौर वाटर प्लांट का निरीक्षण: अफसरों के छूटे पसीने
Inspection of Khatan and Amlikour water plant by Principal Secretary: Officers sweat

अमलीकौर परियोजना की प्रगति देख नाराज प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को कार्य की गति में तेजी लाने के साथ ही दिसंबर तक योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य करा रही एजेंसी के अफसरों से पूछा कि आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है। मैन पावर कम क्यों है, जबकि बजट पूरा मिल रहा है। सवालों से अफसरों के पसीने छूट गए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा: नेत्र शिविर में वाह -वाह

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएमओ की सलाह, हरि भजन गावो, कोरोना दूर भगाओ ! …

बदला नाम : बांदा राजकीय मेडिकल कॉलेज नहीं अब रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने संगठन को दिया ‘जीत’ का मंत्र: पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘विकास’ की लिखी ‘नई इबारत’: शादी का ‘नया ठिकाना’ बनेगा ‘उत्सव भवन’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़