- विनोद मिश्रा
बांदा। भाई दूज पर्व मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने तिलक लगा भाई की दीर्घायु की कामना की।भाइयों ने उपहार दिए। मिष्ठान, गिफ्ट पैक विक्रेताओं की कमाई रही। सबसे ज्यादा गिफ्ट बास्केट बिकीं। यम द्वितीया स्नान के लिए यमुना नदी में भी भीड़ रही।

सुबह से ही भाई दूज के लिए पकवान बनाए गए थे। कहीं भाई तो कहीं बहनें बस, ट्रेन और निजी वाहनों से एक दूसरे के घर पहुंचे। बहनों ने चौक काढ़कर चौकी की स्थापना की। इसके बाद भाई को तिलक कर दीर्घायु होने की कामना की। ललाट पर तिलक कर आरती उतारी और उनको गोला भेंट किया। भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए उपहार भेंट किए।

छोटे बहन भाईयों में पर्व को लेकर सबसे अधिक उत्साह देखा गया। छोटे बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। पर्व का उत्साह पूरे दिन बना रहा। यम द्वितीया स्नान का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए काफी संख्या में बहन भाई यमुना में स्नान किया। विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया था। गिफ्ट पैक और बास्केट सबसे ज्यादा बिके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
