29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी "कठिया गेहूं" की "बहार" !
उत्तर प्रदेश

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में विलुप्त हो रहा “कठिया गेहूं को खेतों में लहलहायें जानें के प्रयास का दावा हवा -हवाई” बनकर रह गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की यह तमन्ना पूरी होती नहीं दिखती। दिल में ही घुट गई, क्योंकि उनके बांदा कार्यकाल के पूर्व से ही सार्थक प्रयास भी नहीं हुये।

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी "कठिया गेहूं" की "बहार" !
Farmers are not interested: There will be no “spring” of “Kathiya wheat”!

गेहूं बुवाई के चल रहें वर्तमान सीजन में किसानों का रुझान कठिया गेहूं के प्रति बामुश्किल दस प्रतिशत ही बताया जा रहा है। वह भी बहुत ही कम क्षेत्रफल में। आपको बता दें की प्रशासन नें इसके उत्पादन को बढ़ावा देने की ठानी थी। लेकिन संबंधित विभाग इसके प्रति उदासीन से है। अब लगता नहीं की मंशा औऱ लक्ष्य के अनुरूप कठिया गेहूं खेतों में लहलहा पायेगा।

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी "कठिया गेहूं" की "बहार" !
Farmers are not interested: There will be no “spring” of “Kathiya wheat”!

आपको बता दे की पूर्व डीएम अनुराग पटेल के कार्यकाल में तो इसके लिये कठिया गेहूं की कार्यशाला भी आयोजित कर इसको ब्रांड नेम दिया गया था “कठिया पेट की लाल दवा“। इसके उत्पादन में बहार लाने हेतु भी भरपूर प्रयास के निर्देश थे। कठिया गेहूं को जिले के सभी अधिकारी खरीदें यह भी रणनीति बनी थी, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिले और आय भी दो गुनी बढ़े।

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी "कठिया गेहूं" की "बहार" !
Farmers are not interested: There will be no “spring” of “Kathiya wheat”!

कठिया यहां का एक प्राकतिक गेंहू है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।इसे दोबारा जीवित करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित हुई थी। इसमें 55 किसानों और वैज्ञानिक ने भाग लिया था। भरोसा दिलाया था की हम इसे कृषि विभाग के अधिकारियों की मदद से बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पर ऐसा कुछ प्रयास कार्यशाला के बाद नहीं सा हुआ। और कठिया गेहूं के प्रति रुझान हवा -हवाई उड़न छू हो गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘ठंड के कहर’ से कोहराम: सर्दी ‘वंदेभारत’ की ‘गति’ पर, जनजीवन ‘थरथराया’

City News Uttar Pradesh

हादसा : झांसी- मिर्जापुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा हुए घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

City News Uttar Pradesh

आइजी एसके भगत ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

शंकर सिंह की आरटीओ पद पर ‘पदोन्नति’: साहित्य, सेवा और समर्पण की बने ‘मिसाल’

बांदा : प्रचंड बहुमत से भाजपा में खुशी, अध्यक्ष मीडिया से हुये रूबरू …

बिजली विभाग में “घी” की बहार: मंडल की जर्जर लाइनों का 396 करोड़ से होगा कायाकल्प

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़