City News Uttar Pradesh
बांदा में छात्र आंदोलन के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास ? बनी हास्यास्पद स्थिति
उत्तर प्रदेश

बांदा में छात्र आंदोलन के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास ? बनी हास्यास्पद स्थिति

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। नेहरू महाविद्यालय में प्रवेश सीट बढ़ाने की आड़ में छात्र आंदोलन के नाम पर कुछ “छात्र नेता अपनी राजनीति चमकाने” में लगे हैं, जबकि उनकी “मांग पूरी करने के लिये विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर” है। सदर “विधायक प्रकाश दिवेदी की पहल” छात्रों की मांग के निस्तारण के महत्वपूर्ण रोल में है।

बांदा में छात्र आंदोलन के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास ? बनी हास्यास्पद स्थिति

दरअसल छात्रों की प्रवेश सीट बढ़ाने की मांग “बिल्कुल जायज” है, लेकिन इस आंदोलन को कुछ ऐसे अति “महत्वाकांक्षी छात्रों नें अपनी राजनीति चमकाने का कथित हथियार” बना लिया है ! इसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक छात्र नेता का नाम भी उछल रहा है, जो “कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना” के रूप में यहां के छात्रों के “कंधे पर राजनीति की बंदूक रख चलाने” का प्रयास कर रहा है ! इसका समझदार अधिकांश “छात्रों में विरोध का स्वर सा उबलने” लगा है।

बांदा में छात्र आंदोलन के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास ? बनी हास्यास्पद स्थिति

“कथित आंदोलन की हास्यास्पद स्थिति” हो गई है ! इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है की “लाल रंग की स्याही से पत्र लिखकर उसे खून से लिखा” बताते हैं। जबकि “खून से लिखा पत्र सूखने पर लाल न होकर कत्थई एवं काले कलर” का सा हो जाता है।

बांदा में छात्र आंदोलन के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास ? बनी हास्यास्पद स्थिति

छात्र राजनीति के सहारे “चर्चा एवं मीडिया में छपास का बुखार” कुछ ऐसा चढ़ गया है की आंदोलन के नाम पर दस -बारह की संख्या जोड़ ज्ञापन, धरना, पुतला दहन के राजनीतिक ड्रामे हो रहे हैं !

विधायक प्रकाश बना रहे महानगर : बीस करोड़ की एक और बड़ी उपलब्धि

हालांकि प्रशासन एवं “विधायक प्रकाश दिवेदी नें राज्यपाल को भी सीट बढ़ानें के लिये पत्र लिखा” है। इस पर सकारात्मक प्रभावी कार्यवाई होने के भी संकेत मिलें हैं। इन स्थितियों में आठ-दस दिन का अल्टीमेटम देकर प्रतिक्षा करनी चाहिये। समय अवधि में मांग पूरी न होने पर फिर आंदोलन का पेंग मारा जाता तो आंदोलन गंभीर और धैर्यता का परिचायक होता।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाकघर सेवाओं में केंद्र सरकार नें की बढ़ोत्तरी : खाता धारकों की होगी बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh

लेडी गैंग का ‘आतंक खत्म’: लाखों की टप्पेबाजी का ‘काला खेल’ बेनकाब, 6 अपराधी गिरफ्तार

ज्वैलरी की दूकान में लूट के प्रयास करने वाला तीसरा अभियुक्त भी हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र नें तरेरी आँखें : एक्सप्रेस गति से पूरा करें कार्य, अन्यथा भोगेंगे अंजाम

City News Uttar Pradesh

क्रांतिकारियों की धरोहर ‘उपेक्षा’ की शिकार: कांग्रेस ने डीएम से की ‘जीर्णोद्धार’ की मांग

City News Uttar Pradesh

लापरवाह व्यवस्था की ‘बलि’ चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !

ब्रेकिंग न्यूज़