26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
केन खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, डीएम ने लिया जायजा
उत्तर प्रदेश

केन खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, डीएम ने लिया जायजा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। मध्यप्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश “केन नदी का जमकर बकब” कर रही है। जलस्तर खतरे के निशान से दोपहर तक दो मीटर ऊपर पहुंच चुका है, जिससे बांदा के लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट चुका है, और ग्रामीण अपनी दिनचर्या के कार्य नाव के सहारे पूरा कर रहे हैं। जिला प्रशासन बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

केन खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, डीएम ने लिया जायजा

मध्यप्रदेश के जबलपुर, सतना, पन्ना और कटनी जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बियर में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बरियारपुर बियर की क्रस्ट वाल से 23 फीट ऊंची जलधारा केन नदी में गिर रही है, जिससे लगभग 2 लाख 68 हजार 107

केन खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, डीएम ने लिया जायजा

क्यूसेक एवं गंगऊ से 2 लाख 33 हजार 239 क्यूसेक पानी केन नदी में गिर रहा है। परिणामस्वरूप यहां केन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहर तक नदी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही थी। बाढ़ पूर्वानुमान विभाग के अनुसार जल स्तर और बढ़ने की संभावना है।

केन खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, डीएम ने लिया जायजा

नरैनी तहसील के बिलहरका समेत कई तटीय गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, वहीं पैलानी और जसपुरा थाना क्षेत्रों के सिंधन कला, पडोहरा और नादादेव जैसे गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर चुका है। ग्रामीणों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों की जमीनों पर पानी भर जाने से धान और अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं।

केन खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, डीएम ने लिया जायजा

बांदा जिला अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है, और बाढ़ राहत चौकियां किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार हैं। हालांकि बाढ़ बढ़ने का खतरा अभी बरकरार है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मंदिर के सामने बने कब्रिस्तान मे शव दफनाने का मामला, हालात काबू …

वीजा के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़: 12 देशों का वीजा अब मिलेगा लखनऊ से, सीएम योगी ने एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन

City News Uttar Pradesh

दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़: अब यूपी की राजनीति में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले

भाजपा जिलाध्यक्ष पद में जातीय समीकरणों की होड़: सवर्णों पर बैकवर्ड भारी ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकश के वायरल वीडियो से ‘हिला’ प्रशासन: पंचायत मित्र बर्खास्त, सचिव पर भी गिरी ‘गाज’

माफिया मुख्तार पर चला डंडा : जेल में गूंज उठी अंसारी की आह और कराह !

ब्रेकिंग न्यूज़