24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जल संकट और महिला अधिकारों पर 'मंथन': गूंजी 'भविष्य' की सबसे 'बड़ी चुनौती' !
उत्तर प्रदेश

जल संकट और महिला अधिकारों पर ‘मंथन’: गूंजी ‘भविष्य’ की सबसे ‘बड़ी चुनौती’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विश्व जल दिवस और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का “संगम” एक “महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश” लेकर सामने आया। लोहिया बाल विद्या मंदिर में आयोजित सेमिनार में “जल संकट और महिलाओं” की स्थिति जैसे “दो बड़े मुद्दों” पर “गंभीर मंथन” हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने साफ कहा कि आने वाला समय जल और सामाजिक संतुलन दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए अभी से “ठोस कदम” उठाने की जरूरत है।

जल संकट और महिला अधिकारों पर 'मंथन': गूंजी 'भविष्य' की सबसे 'बड़ी चुनौती' !

चाइल्ड ट्रस्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर महेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले वर्षों में स्थिति भयावह हो सकती है। “हर घर जल योजना” जैसे प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे जनभागीदारी से जोड़ने की आवश्यकता बताई। विद्यालय के प्रबंधक आचार्य वृंदावन वैश्य ने कहा कि जल के बिना मानव जीवन असंभव है, लेकिन आज सबसे बड़ी चुनौती इसे सुरक्षित रखना है।

जल संकट और महिला अधिकारों पर 'मंथन': गूंजी 'भविष्य' की सबसे 'बड़ी चुनौती' !

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा हुई। समाजसेवी शशीकांत शर्मा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास अधूरा है। अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने महिलाओं के अधिकारों और उनके कानूनी संरक्षण पर प्रकाश डाला।

जल संकट और महिला अधिकारों पर 'मंथन': गूंजी 'भविष्य' की सबसे 'बड़ी चुनौती' !

वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान दिलाने का संकल्प है। समाज में व्याप्त असमानता और शोषण को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जल संरक्षण और महिला सम्मान दोनों ही समाज के विकास के लिए जरूरी स्तंभ हैं। इन मुद्दों पर जागरूकता ही भविष्य की दिशा तय करेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पहरियादाई पर्यटन स्थल के रूप में बनेगा आकर्षण….

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री का खौफ, नहर की सफाई में जुटा अमला, कहीं पड़ न जाए नजर …

परिवहन बेड़े में इजाफा : बांदा अब गोरखपुर नई बस सेवा से जुड़ा, दिखा दी गई हरी झंडी

City News Uttar Pradesh

Banda : लॉकडाउन से पहले कालाबाजारी ने पकड़ी रफ्तार, कई गुना बढ़े दाम, प्रशासन द्वारा हो रही अनदेखी …

प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

Banda : मृत पक्षी से गांव में सनसनी, प्रशासन पहुंचा मौके पर…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़