City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मृत पक्षी से गांव में सनसनी, प्रशासन पहुंचा मौके पर…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिदवारी ब्लाक के मुंगुस गांव में एक चिड़िया के मृत मिलने पर सनसनी फैल गई। लोगों ने एडीएम को सूचना दी। एडीएम की सूचना पर तिदवारी के पशु चिकित्साधिकारी ने पहुंचकर जांच की। इसके बाद उसे मिट्टी में दफना दिया गया। पशुपालन विभाग का कहना है कि चिड़िया के गर्दन व मुंह पर चोट लगी थी। चोंच से खून का रिसाव हो रहा था।


मुंगुस गांव में युवराज सिंह पटेल के घर की छत पर देर शाम पक्षी मृत पड़ा मिला। इसे देखकर घर के लोगों में अफरातफरी मच गई। युवराज ने बर्ड फ्लू हेल्पलाइन नंबर में पक्षी के संबंध में जानकारी देनी चाही लेकिन नंबर नहीं लगा। पक्षी मृत हो चुका था। उसके मुंह से पानी जैसा कोई पदार्थ भी निकला हुआ था। युवराज सिंह ने एडीएम संतोष बहादुर सिंह को नीलकंठ पक्षी के मरे होने की सूचना दी। पशु चिकित्सालय तिदवारी के पशु चिकित्साधिकारी नंदलाल कुशवाहा का कहना है कि पक्षी की मौत स्वाभाविक हो सकती है क्योंकि उसकी गर्दन व मुंह में चोट व चोंच से खून निकला हुआ था। जांच के बाद उसे दफना दिया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अशोक त्रिपाठी का ‘छात्र संघ चुनावों’ पर जोर: बोले- लोकतंत्र नींव की ‘मजबूती’ जरूरी

City News Uttar Pradesh

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की जयंती पर भाजपा नें की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

Banda : शराब और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल …

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू द्वारा दीपावली पर सर्व समाज की खुशहाली का संदेश

City News Uttar Pradesh

भगवान शिव से “बरखा” की मांगी मन्नतें : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

News : फौजी प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पिया तेजाब,हुई मौत…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़