City News Uttar Pradesh
भगवान शिव से "बरखा" की मांगी मन्नतें : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश

भगवान शिव से “बरखा” की मांगी मन्नतें : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सावन के पहले सोमवार को यहां शिवालयों में भक्तों का तांता लगा लगा रहा। यहां पर सुबह चार बजे से ही भक्त अपनी मनोकामना को पूरा करने को लेकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते रहे। सूखे की प्रबल संभावना को देख झमाझम बरसात होने की भी मन्नतें मांगी गई। सावन शुरू हैं पर जिले में सूखे की स्थिति हैं। किसान एंव आमजन भी परेशान हैं।

भगवान शिव से "बरखा" की मांगी मन्नतें : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़
Lord Shiva sought “Barkha”: Crowds gathered in Shiva temples on the first Monday of Sawan

बाम्बेश्वर शिव मंदिर में तो सुबह से ही यहां हजारों की संख्या में भक्त लाइन में खड़े होकर बारी-बारी से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की।प्राचीन बामदेवेश्वर मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है, जिसे किसी ने भी नहीं बनाया और यहां पर भगवान राम ने भी अपने वनवास काल के दौरान पूजा अर्चना की थी।

भगवान शिव से "बरखा" की मांगी मन्नतें : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़
Lord Shiva sought “Barkha”: Crowds gathered in Shiva temples on the first Monday of Sawan

बता दें कि बांदा शहर में बाम्बेश्वर पर्वत पर स्थित भगवान शिव का बामदेवेश्वर मंदिर है, जो अति प्राचीन है. बताया जाता है कि यहां पर जो शिवलिंग स्थापित है उसकी स्थापना महर्षि बामदेव ने की थी। मगर इस मंदिर का निर्माण किसी ने नहीं कराया था. गुफा के अंदर स्थित यह मंदिर स्वतः बना हुआ है, जो बहुत प्राचीन है। यहां पर भक्ता सुबह से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

भगवान शिव से "बरखा" की मांगी मन्नतें : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़
Lord Shiva sought “Barkha”: Crowds gathered in Shiva temples on the first Monday of Sawan

शिव भक्तों ने बताया कि भगवान शिव को अगर सच्चे मन से याद किया जाए तो वह सबकी मनोकामना को पूरा करते हैं। सूखा खत्म करनें की भी मन्नतें मांगी। हजारों की संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचे।इसके अलावा कालींजर किला स्थिति नीलकंठ शिव मंदिर, कालेश्वर मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों नें जलाभिषेक एंव दूध, बेलपत्र, पुष्प से आराध्य शिव की पूजा की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कांग्रेस छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष का स्वागत, गूंजे जिंदा बाद के नारे…

City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज में गणेश महोत्सव की छटा: बाली बाल एवं सांस्कॄतिक कार्यक्रम बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की “सख्त निगरानी” से बदली तस्वीर: संस्थाओं में “बेचैनी”

City News Uttar Pradesh

पालिका के बर्खास्त चेयरमैन मोहन साहू पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें नेत्र शिविरों का रचा इतिहास : मरीजों का दिल कर उठा वाह

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के भतीजे नें संभाली प्रचार की कमान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़