27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
शराब के नशे में घर आए युवक को घरवालों ने लगाई फटकार, नाराज होकर उठाया आत्मघाती कदम, दे दी जान
उत्तर प्रदेश

शराब के नशे में घर आए युवक को घरवालों ने लगाई फटकार, नाराज होकर उठाया आत्मघाती कदम, दे दी जान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नशे में घर लौटने के बाद गुम मोबाइल व नकदी के तनाव और स्वजन की फटकार के बाद युवक ने जहरील पदार्थ खा लिया। स्वजन बेहोशी की हालत में सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान दम टूट गया। जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
बबेरू तहसील के श्रृंगार थोक मोहल्ला निवासी रामप्रसाद चक्रवर्ती का 28 वर्षीय पुत्र अमित रविवार की देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा तो स्वजनों ने डांट फटकार लगाई। सोमवार की सुबह उठा तो मोबाइल व तीन हजार नकदी गायब मिली। स्वजन से पूछने के बाद बाहर चला गया और कुछ देर बाद उदास होकर लौटा।

शराब के नशे में घर आए युवक को घरवालों ने लगाई फटकार, नाराज होकर उठाया आत्मघाती कदम, दे दी जान
The family reprimanded the young man who came home intoxicated, took a suicidal step in anger, gave his life

वह अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद मां कलावती व उसकी पत्नी ममता ने देखा कि बेहोश पड़ा है। स्वजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए, डा. ऋषिकेश पटेल ने प्राथमिक उपचार शुरू ही किया था कि दम तोड़ दिया। पत्नी ममता व परिजन बेहाल हो गए। बेटी के सिर से पिता का साया हट गया।
सीओ सत्य प्रकाश शर्मा व प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक ने घटना की जानकारी ली। मां ने बताया कि रात में शराब के नशे में आया और रुपये व मोबाइल को लेकर तनाव में था, जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक में घुसा ऑटो, तीन की मौत, छह गंभीर

मंत्री रामकेश द्वारा जन संवाद: हर समस्या के निराकरण का वादा

डीएम दुर्गा शक्ति नें अधिकारियों को किया एलर्ट : सीएम डैश बोर्ड पर होगी समीक्षा

City News Uttar Pradesh

नो-मैपिंग के ‘जाल’ में फंसे मतदाता: ‘पहचान’ साबित करने को ‘दफ्तरों’ के लगा रहे चक्कर

City News Uttar Pradesh

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

ब्रेकिंग न्यूज़