City News Uttar Pradesh
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत, सब्जी लेकर जा रहा था बाजार
उत्तर प्रदेश

बांदा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत, सब्जी लेकर जा रहा था बाजार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहंचे घरवालों में कोहराम मच गया।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुगौंरा निवासी नत्थू वर्मा का 30 वर्षीय पुत्र चालक टेकचंद्र वर्मा रविवार सुबह ई रिक्शा में किसान की सब्जी लादकर अतर्रा कस्बे ले जा रहा था। रास्ते में ग्राम पल्हरी बस स्टाप के पास पीछे से जा रही तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जोरदार टक्कर में ई रिक्शा क्षतिग्रस्त होने के साथ वापस नरैनी दिशा की ओर मुड़ गया। ग्रामीणों ने घायल चालक को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत, सब्जी लेकर जा रहा था बाजार
Driver dies after E-rickshaw overturned due to collision with speeding car, market was carrying vegetables

जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में स्वजन के जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। छोटे भाई सुरेश ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़े थे। पिता के नाम कुल पांच बीघा जमीन है। इससे वह कृषि कार्य करने के साथ परिवार के भरण-पोषण के लिए किराये का रिक्शा लेकर चलाते रहे हैं। घटना को लेकर पत्नी नीलम समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। नरैनी कोतवाली निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि स्वजन की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कुछ माह पहले बेटी की हुई थी मौत : स्वजन ने बताया कि नीलम के ऊपर लगातार दुख टूट रहा है। उसकी दो बेटियों में कुछ माह पहले छोटी बेटी की बुखार से मौत हो गई थी। वह अभी जहां बेटी की मौत के सदमे से नहीं उबर पाई थी। वहीं अब पति की हादसे में जान चली गई है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के क्लीनिक बने मौत के ठिकाने: गर्भपात और फर्जी अल्ट्रासाउंड का काला धंधा उजागर

City News Uttar Pradesh

नवाब टैंक में एक युवक की मौत : जा रहा था कामता नाथ दर्शन को चित्रकूट

City News Uttar Pradesh

डॉ. विनीत सचान ‘हेल्थ सिस्टम’ करेंगे मजबूत: चित्रकूट मंडल के ‘अस्पताल’ बनेंगे ‘सेफ और स्मार्ट’

जलशक्ति मंत्री रामकेश ने विपक्षी एकता पर कसा करारा तंज: बोले- गठबंधन धर्म निभाना सिर्फ भाजपा के ही बस की बात

City News Uttar Pradesh

“जयराम” का गूंजा शंखनाद : तिंदवारी में हाथी की चिग़घाड़ !

City News Uttar Pradesh

कृषक जागरूकता अभियान औपचारिकता में सिमटा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील हुये खिन्न !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़