30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट
उत्तर प्रदेश

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी रेल मंडल में फैले तीन हजार किमी लंबे रेलवे ट्रैक पर अब एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) रोबोट नजर रखेगा। इसके लिए मंडल में रोबोट को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है। रोबोट की मेमोरी में रेलवे अफसर पूरे ट्रैक और हर छोटे से छोटे बिंदु का डाटा फीड कर रहे हैं।  सुरक्षित रेल संचालन के लिए रेलवे ट्रैक, इंजन, सिग्नल, ब्रिज, ओएचई, ट्रेन के पहिये समेत तमाम मशीनों और संचार माध्यम का दुरुस्त होना जरूरी है। हालांकि रेलवे ट्रेनों के संचालन में पूरी सजगता बरतता है, लेकिन कई बार तकनीकी खामी के चलते ट्रेनें दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं।

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट
AI robot will keep an eye on the railway track, will get alert before the accident

इससे रेलवे को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ता है। अब झांसी मंडल ने हादसों पर लगाम लगाने और तकनीकी विकास के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) तकनीक को अपनाया है। यहां रोबोट तैयार किया जा रहा है। रोबोट में मंडल से गुजरने वाली हर ट्रेन, तीन हजार किमी लंबी पटरी, इंजन, सिग्नल, एचई, 350 छोटे-बड़े ब्रिज व ट्रेन के आठ हजार से अधिक पहियों की एक-एक जानकारी फीड की जा रही है। साथ ही मंडल में लगाए जाने वाले सेंसर और ऑटोमेटिक सिग्नल का भी डाटा अपलोड किया जा रहा है।

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट
AI robot will keep an eye on the railway track, will get alert before the accident

अगर कहीं भी कोई खामी आती है तो रोबोट तत्काल रेलवे अधिकारियों को अलर्ट दे देगा। झांसी रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह नें बताया की एआई तकनीक का इस्तेमाल शुरू करने जा रहे हैं। इससे रेल संरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकेगा। अभी मशीन लर्निंग और डाटा फीडिंग का काम किया जा रहा है। इसके बाद एआई तकनीक से पूरे रेलवे ट्रैक पर नजर रखी जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील का जन चौपाल : जनता में भर रहा सार्थक उमंग

City News Uttar Pradesh

आईजी ने चिल्ला थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, ट्रक लूट का खुलासा करने वाली टीम को किया पुरस्कृत …

डीएम रीभा का चला ‘प्रशासनिक डंडा’: अफसरों पर कसा शिकंजा, लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

हार को पचा नहीं पा रही भाजपा: नेतृत्व को 20 जून तक हर सीट का रिपोर्ट कार्ड सौंपेगी टास्क फोर्स, वजहों की होगी पड़ताल

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ‘आराम हराम’ है की तर्ज पर कर रहे काम: ‘युद्धस्तर’ पर सफाई अभियान !

सपा का दांव: बांदा के डीएम रहे ‘चाणक्य’ आलोक और ‘रणनीतिकार’ रामगोपाल के सहारे बड़ा मास्टरस्ट्रोक ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़