26.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी चुनाव 2022: भाजपा विधायक माधुरी वर्मा तथा बसपा के पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय सपा में शामिल

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी कुनबा बढ़ाओ अभियान में लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा के साथ ही बसपा से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी थे।

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को भाजपा के साथ बसपा को झटका दिया। बहराइच के नानपारा से भाजपा की विधायक माधुरी वर्मा के साथ ही अम्बेडकरनगर से सांसद रहे बसपा के नेता राकेश पाण्डेय, शिक्षा क्षेत्र की पूर्व एमएलसी कांति सिंह, प्रतापगढ़ से पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा सौरभ ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। गजराज नागर के साथ महेन्द्र निषाद तथा अखंड जल वंसी संगठन के लोग भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

राकेश पाण्डेय पूर्वी यूपी और अवध क्षेत्र के बड़े ब्राह्मण चेहरों में से एक हैं। उनके बेटे रितेश पाण्डेय अम्बेडकर नगर से बहुजन समाज पार्टी से सांसद हैं। राकेश पाण्डेय के सपा में शामिल होने से बसपा को बड़ा झटका लगा है। अम्बेडकरनगर से विधायक लालजी वर्मा तथा रामअचल राजभर पहले ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। राकेश पाण्डेय 2009 में समाजवादी पार्टी को छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। 2009 में वह बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे तब से वह बसपा में ही बने हुए थे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अलग-अलग पार्टियों के नेता समाजवादी पार्टी पर विश्वास दिखा रहे हैं। उससे तो यह साफ है कि भाजपा चुनाव हारने जा रही है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस दिन से नए साल पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का फैसला सपा ने लिया है और किसानों की सिंचाई मुफ्त होगी, सबसे ज्यादा तकलीफ भारतीय जनता पार्टी को हो रही है।

इस मौके पर सपा अध्यक्ष के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस अवसर पर कहा कि मैंने तो तीन वर्ष पहले कहा था भाजपा को सत्ता से हटाना है। अब भाजपा को सत्ता से हटाने का समय आ गया है। इनके राज में आवारा जानवरों से किसान तथा जनता परेशान है। प्रदेश में यह तो तय है कि अब सपा गठबंधन की सरकार बनानी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीपावली का बड़ा तोहफा: यूपी के 14.82 लाख कर्मियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस …

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंदी का ‘भाजपा- प्रशासन’ समन्वय पर कड़ा प्रहार: बोले- ‘नाकामी’ का नहीं चलेगा ‘बहाना’

City News Uttar Pradesh

चुनाव की गर्मी के साथ ही मच्छरों पर मेहरबानी: मतदाताओं का चूसा जा रहा खून

City News Uttar Pradesh

चंद्रावल की लहरों ने ‘छीन’ लिए ‘तीन चिराग’: एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजे

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा पुलिस हिरासत में मौत पर हाई कोर्ट हुआ सख्त : एक सप्ताह में मंगा जवाब

एमपी के बालू माफिया डान मल्होत्रा की यूपी के बांदा में हुकूमत, प्रशासन नतमस्तक ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़